{"_id":"d77881642ef80e92b5f55b50b709a3fc","slug":"special-announcements-for-poor-girls-in-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब की बेटियों को मिली ये सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब की बेटियों को मिली ये सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Feb 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरिम बजट में केंद्र ने चंडीगढ़ की गरीब बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए दस करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2014 को महिला सशक्तीकरण वर्ष घोषित किया है।
इसी के तहत विभिन्न योजनाओं के लिए लेखा अनुदान में केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने राशि आवंटन की घोषणा की।
किस मद में कितनी राशि
योजना-----------------------------राशि
‘हमारी बेटी’----------------------6 करोड़ रुपये
‘सरस्वती योजना’-------------------2 करोड़ रुपये
‘ई स्नातक’------------------------1 करोड़ रुपये
कंप्रीहेंसिंव हेल्थ इंश्योरेंस ------------1 करोड़ रुपये
हर गरीब बेटी को कितना मिलेगा
‘हमारी बेटी’ योजना के तहत सरकारी अस्पताल में पैदा होने वाली गरीब परिवार की हर बेटी के नाम खाता खोलकर उसमें 40 हजार रुपये की एफडी कराई जाएगी। लड़की के 18 साल की होने पर कुल तीन लाख की राशि उसे मिलेगी।
‘सरस्वती योजना’ के तहत सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली गरीब परिवारों की छात्राओं को साइकिल दी जाएगी। ‘ई स्नातक’ योजना के तहत ग्रेजुएशन कर रही आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार की छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा। कंप्रीहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत गरीब परिवार की बेटियों को एक लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पहले होगी पहचान फिर मिलेगा लाभ
इन योजनाओं के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट- 2013 के तहत ही लाभार्थियों की पहचान की जाएगी। इसके तहत डेढ़ लाख रुपये वार्षिक से कम कमाने वाले परिवार को ही आर्थिक तौर पर गरीब को माना जाएगा।