फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Speaker issue notices to four INLD MLAs, Who supporters of JJP

स्पीकर ने जजपा समर्थक इनेलो के चार विधायकों को जारी किया नोटिस, सात दिन में देना होगा जवाब

Thu, 28 Mar 2019 01:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Speaker issue notices to four INLD MLAs, Who supporters of JJP
हरियाणा विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने इनेलो से नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी छीनने के बाद अब जजपा समर्थित इनेलो के चार विधायकों को नोटिस जारी किया है। इन विधायकों में डबवाली से नैना चौटाला, उकलाना से अनूप धानक, दादरी से राजदीप फौगाट व नरवाना से पिरथी सिंह नंबरदार शामिल हैं। इन चारों विधायकों को सात दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन


ये चारों विधायक अभी औपचारिक रूप से इनेलो सिंबल पर ही विधायक है और इसी हैसियत से उनकी हरियाणा विधानसभा में अभी सदस्यता बरकरार है। लेकिन इनेलो के विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने पिछले दिनों स्पीकर को शिकायत पत्र भेजकर इन चारों विधायकों को बागी करार देते हुए चारों के खिलाफ दलबदल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। इसके अलावा इनेलो के अन्य विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भी इसी से संबंधित एक याचिका विधानसभा में दायर की हुई है।
विज्ञापन


आरोप हैं कि ये चारों इनेलो के विधायक होते हुए बिना इस्तीफा दिए उन्होंने पार्टी से न केवल बगावत की, बल्कि विभिन्न मंचों पर अन्य सियासी दल जननायक जनता पार्टी (जजपा) का खुले तौर पर समर्थन किया। इतना ही नहीं इस तरह की पार्टी विरोधियों गतिविधियां इन विधायकों की अभी भी जारी है। उधर, जजपा के प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि जजपा को समर्थन दे रहे सभी विधायक कानून का पूरी तरह पालन करेंगे और नियमों के अनुसार ही कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बांगड़ ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि विधानसभा अध्यक्ष के पास इनके बारे में कोई शिकायत गई है। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष ने अब इन विधायकों से औपचारिक रूप से जवाब तलब किया है, लिहाजा उसी हिसाब से जजपा समर्थित विधायक अपना जवाब देंगे। बांगड़ ने कहा कि उनके समर्थक विधायक कानूनी प्रक्रिया में पूरी तरह सहयोग देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed