फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Speaker Gyan Chand Gupta Meeting Regarding Haryana Assembly Mosoon Session

हरियाणा विस मानसून सत्र में कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही मिलेगा प्रवेश, बैठक में हुए फैसले

Tue, 18 Aug 2020 02:37 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 18 Aug 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
Speaker Gyan Chand Gupta Meeting Regarding Haryana Assembly Mosoon Session
Haryana Assembly
हरियाणा विधानसभा के 26 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र में कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही प्रवेश मिलेगा। रिपोर्ट के बिना किसी भी आम या खास को विधानसभा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सदन पटल पर रखा जाने वाला हर दस्तावेज सैनिटाइजेशन मशीन से गुजरेगा। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मानसून सत्र को कोविड प्रूफ बनाने के प्रबंध पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन


ज्ञान चंद गुप्ता ने इंतजाम का जायजा लेने के लिए सोमवार को सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोविड-19 की परिस्थितियों के मद्देनजर सत्र संपन्न करने के लिए व्यापक विचार विमर्श हुआ। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में गुप्ता ने कहा कि विधानसभा के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का कोविड टेस्ट परिसर में ही किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से उनकी बात हो गई है। कर्मचारियों का यह टेस्ट निशुल्क होगा। सभी विधायक अपनी निकटवर्ती कोविड लैब में यह टेस्ट करवाएंगे।
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और सीपीडब्ल्यूडी की ओर से जारी हिदायतों का पूरा पालन किया जाएगा। इसके मद्देनजर किसी भी विधायक के साथ उनके सहायक या समर्थक सत्र के दौरान विधानसभा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। आवश्यकता होने पर मंत्रियों को ही निजी सचिव साथ लाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही हरियाणा विधान सभा के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब जनता की ओर से एक भी दर्शक इसमें शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने सचिवालय की सामान्य शाखा को निर्देश दिए हैं कि यहां आने वाले प्रत्येक कागज को सैनिटाइज किया जाए। इसके लिए विधानसभा सचिवालय यूवी आधारित सैनिटाइजेशन मशीन खरीदेगा। यह ऐसी मशीन होगी जो पूरी फाइल को एक साथ सैनिटाइज कर सकेगी। सत्र के दौरान जितने भी व्यक्ति सचिवालय परिसर में होंगे, सबको व्यक्तिगत रूप से सैनिटाइजर की छोटी बोतल व मास्क उपलब्ध करवाया जाएगा। विधानसभा के प्रवेश द्वार पर जूतों को कवर करने की मशीन भी लगाई जाएगी। सुरक्षा शाखा यह सुनिश्चित करेगी कि विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल हो व ब्लूटूथ चालू रहे।
 
एमएलए हॉस्टल दो दिन रहेगा खाली, पूरा सैनिटाइज होगा
विधानसभा सत्र शुरू होने से दो दिन पहले सेक्टर 3 स्थित हरियाणा एमएलए हॉस्टल को पूरी तरह से खाली करवा लिया जाएगा। दो दिन में हॉस्टल का चप्पा-चप्पा सैनिटाइज होगा। साथ ही विधान सभा का सदन, सचिवालय के कमेटी रूम, अध्यक्ष कार्यालय तथा अन्य सभी कक्ष भी सैनिटाइज होंगे।


कैंटीन में मिलेगा आयुष काढा
मानसून सत्र के दौरान जहां चिकित्सीय टीम विधानसभा सचिवालय में मौजूद रहेगी, वहीं हरियाणा कैंटीन में आयुष विभाग की ओर से तय मानकों वाले काढे की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके लिए आतिथ्य सत्कार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। विधायकों को जलपान देने वाले कैंटीन कर्मचारियों को भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। कोई भी कर्मचारी दस्ताने और मास्क के बिना परिसर में नजर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed