{"_id":"525e699c92eb53d4872ac9478a582a9b","slug":"spacial-train-for-shimla-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी का मजा लेने शिमला जाना चाहते हैं तो ये पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी का मजा लेने शिमला जाना चाहते हैं तो ये पढ़ें
अमर उजाला, कालका
Updated Wed, 25 Dec 2013 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों की रानी शिमला में हो रही बर्फबारी को देखने के लिए पर्यटकों ने शिमला की ओर रूख करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ विदेशों से भी पर्यटक शिमला की ओर प्रस्थान करने लगे हैं। सैलानियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए ही रेलवे विभाग ने 20 दिसम्बर से डुप्लीकेट शिवालिक चलाई थी, परन्तु हाल ही में शिमला में हु़ई बर्फबारी से पहाड़ों पर ढकी सफेद चादर को निहारने के लिए सैलानियों का तांता लगना आरम्भ हो गया है।
इसी के मद्देनजर रेलवे विभाग ने एक और होली डे स्पैशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जो कि 25 दिसम्बर से चलाई जा रही है।
रेलवे सुत्रों से मिली जानकारी के अऩुसार यह ट्रेन दोपहर 12:45 पर कालका से रवाना होगी और करीब शाम 6 बजे शिमला पहुंचेगी।
वहीं शिमला से वापिस कालका के लिए ट्रेन अगले दिन सुबह 9:25 पर चलकर दोपहर 3:20 पर कालका पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल सात डिब्बे होंगे जिसके लिए सैलानियों को तुरंत बुकिंग करवानी होगी।
विज्ञापन