फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   space Allotted for Young Entrepreneurs in IT park

आईटी पार्क के ईडीसी में युवा उद्यमियों को जगह अलॉट

Fri, 06 Dec 2013 11:59 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Dec 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
space Allotted for Young Entrepreneurs in IT park

आईटी पार्क में इंटरप्रिन्योर डेवलपमेंट सेंटर (ईडीसी) में अब शत-प्रतिशत ऑक्यूपेंसी हो गई है।

विज्ञापन


ईडीसी में युवा उद्यमियों को उपलब्ध ऑफिस स्पेस अलॉट कर दिए हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में वीरवार को फाइनेंसियल बिड खोली गई और ईडीसी के लिए योग्य युवा उद्यमियों का चयन कर किया गया।

जिन युवा उद्यमियों की बिड सबसे अधिक थी उन्हें जगह अलॉट की गई। प्रशासन के पास 21 बिडर्स की 47 बिड आई थीं।

जमा बिजनेस प्लान को आईटी सचिव प्रेरणा पुरी के नेतृत्व में गठित चयन समिति ने इवेल्युएट किया था।

ईडीसी में युवा उद्यमियों को प्लग एंड प्ले की सुविधा दी जाएगी। इसके तहत उन्हें अपना किसी भी तरह का काम शुरू करने के लिए सिर्फ लैपटॉप लाना होगा।

फर्नीचर से लेकर अन्य चीजें विभाग की ओर से दी जाएंगी। ईडीसी में 19 फर्नीशड लोकेशन हैं। बेज का साइज 500 स्क्वेयर फीट से दो हजार स्क्वेयर फीट तक है।

युवा इंटरप्रेन्योर के लिए इनका रिजर्व प्राइस 25 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट प्रति माह निर्धारित किया गया था।

लाइसेंस फीस के अलावा सुरक्षा, हाउस कीपिंग, बिजली, पानी और जेनरेटर सेट के लिए अलग से 15 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट के हिसाब से प्रति माह कीमत देनी होगी।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed