फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SP traffic will enquire sec 26 encroachment

फड़ी वालों से हफ्ता वसूली कर रहे चेयरमैन

Sun, 27 Oct 2013 12:57 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Oct 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
SP traffic will enquire sec 26 encroachment
सेक्टर-26 स्थित मंडी में अवैध अतिक्रमण के मामले में विवाद गहरा गया है। शुक्रवार को मंडी के वाइस चेयरमैन की तरफ से वकील रंजना शाही ने हाईकोर्ट में आरोप लगाया कि चेयरमैन समेत कई पदाधिकारी सेक्टर-26 मंडी में लगने वाली रेहड़ी फड़ी वाला से हफ्ता वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर आग्रह किया कि इस मामले में वाइस चेयरमैन को प्रतिवादी बनाया जाए। जस्टिस सूर्यकांत एवं जस्टिस एजी मसीह पर आधारित खंडपीठ ने इन आरोपों को गंभीरता से लेकर एसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी को जांच के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने एसपी (ट्रैफिक) को निर्देश दिए कि एक डीएसपी और एक इंस्पेक्टर को जांच टीम में शामिल करें और खुद फैक्ट फाइडिंग रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों में हुई नोकझोंक
मामले की सुनवाई के दौरान वकील रंजना शाही ने हाईकोर्ट में कहा कि चेयरमैन विपक्ष से सत्ता पक्ष में शामिल होने के बाद से मंडी की हालत खस्ता हुई है। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष में थे तो सारी चीजें ठीक चल रही थीं।

इस पर चंडीगढ़ के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल संजय कौशल ने वकील रंजना शाही को टोकते हुए कहा कि हाईकोर्ट पार्टीबाजी का आवाज उठाने का फोरम नहीं है।

चंडीगढ़ काउंसिल की इस दलील पर दोनों वकीलों की बीच हलकी नोकझोंक भी हो गई।

प्रशासन पर यह आरोप लगाए
उधर, मामले की याची ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ प्रशासन सेक्टर-26 स्थित मंडी की हालत सुधारने में गंभीर नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से हाईकोर्ट में जो फोटो पेश की गई हैं, वह सोमवार को शूट की गई है।

उन्होंने कहा कि सोमवार के  दिन मंडी बंद रहती है। लिहाजा प्रशासन और मार्केट कमेटी ने हाईकोर्ट को गुमराह किया है। उन्होंने सेक्टर-39 में बन रही नई मंडी के निर्माण पर भी प्रशासन सुस्त है।


इस पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को निर्देश जारी किए दो सप्ताह के भीतर सारी औपचारिकताएं पूरी करके सेक्टर-39 मंडी के निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के दौरान नई मंडी को लेकर स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed