{"_id":"66c3e2e16fd944affd0959a7","slug":"sonu-shah-murder-case-dharmendra-singh-who-gave-shelter-to-shooters-in-hotel-declared-fugitive-chandigarh-news-c-16-pkl1043-495845-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू शाह हत्याकांड : शूटरों को होटल में पनाह देने वाला धर्मेंद्र सिंह भगोड़ा घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू शाह हत्याकांड : शूटरों को होटल में पनाह देने वाला धर्मेंद्र सिंह भगोड़ा घोषित
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने हिस्ट्रीशीटर राजवीर सिंह उर्फ सोनू शाह हत्याकांड में आरोपी धर्मेंद्र सिंह को भगोड़ा घोषित करार दिया है। साल 2019 में बुड़ैल के रहने वाले प्रापर्टी डीलर सोनू शाह की उसी के ऑफिस में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। धर्मेंद्र पर आरोप था कि उसने बुड़ैल स्थित अपने होटल में शूटरों को पनाह दी थी।
इस घटना के बाद पुलिस ने धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद वह जमानत लेकर फरार हो गया था। प्रापर्टी डीलर सोनू शाह हत्याकांड में पुलिस ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और धर्मेंद्र के अलावा शुभम उर्फ बिगनी, मंजीत उर्फ राहुल मोटा, अभिषेक उर्फ बंटी, राजू बसौदी, राज उर्फ जाट और दीपक रंगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बता दे कि धर्मेंद्र बीते कई महीनों से जिला अदालत में पेश नहीं हो रहा था। दिसंबर 2023 में सेक्टर-25 में हुई हत्या के मामले में भी धर्मेंद्र का नाम सामने आया था। इसके बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
लॉरेंस बिश्नोई ने थी जिम्मेदारी
सोनू शाह की 28 सितंबर 2019 को बुड़ैल में उसके ऑफिस में घुसकर चार शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में उसके दो साथी जोगिंदर पहलवान और रोमी भी घायल हो गए थे। इस हमले में सोनू के सिर और छाती पर दस गोलियां लगीं, जबकि जोगिंदर और परविंदर उर्फ रोमी को एक-एक गोली लगी थीं। वारदात के करीब एक घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पर सोनू की हत्या की जिम्मेदारी ली थी, जबकि वारदात के अगले दिन लॉरेंस गैंग के ही राजू बिसौदी ने भी हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
पहले कोर्ट में पेश न होने पर मां ने कहा था- धर्मेंद्र की पत्नी बीमार
फरवरी को धर्मेंद्र सिंह की कोर्ट में पेश होने थी पर वह पेश नहीं हुआ था। इस दौरान धर्मेंद्र की मां ने अदालत में एक अर्जी दायर कर कहा था कि धर्मेंद्र की पत्नी बीमार है, उसका इलाज होना है इसलिए वह अदालत में पेश नहीं हो सकता। इस पर सरकारी वकील ने दलील दी कि वह जानबूझकर पेशी से बच रहा है। उसका नाम किसी और हत्याकांड में सामने आया है, जिसमें वह फरार है। यह जानकारी मिलने पर अदालत ने सख्ती दिखाई और धर्मेंद्र के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।