फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonia Trikha Khullar will be given new responsibility in Haryana Public Service Commission

सीएम ने विज को मनाया: सोनिया खुल्लर को HPSC में मिलेगी नई जिम्मेदारी, पूनिया होंगे स्वास्थ्य विभाग के मुखिया

Sun, 10 Dec 2023 10:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 10 Dec 2023 10:14 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की नाराजगी के चलते पिछले दो माह से विवाद चल रहा था। विज विभाग की फाइलें नहीं देख रहे थे और डॉ. सोनिया को महानिदेशक के पद से हटाने पर अड़े थे। 
 

विज्ञापन
Sonia Trikha Khullar will be given new responsibility in Haryana Public Service Commission
डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर को हरियाणा लोक सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। वह अब एचपीएससी की सदस्य होंगी। उनकी नियुक्ति छह साल के लिए होगी। इस संबंध में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के आदेश के बाद अधिसूचना जारी होगी। वहीं, अब स्वास्थ्य विभाग के मुखिया की जिम्मेदारी महानिदेशक द्वितीय डॉ. आरएस पूनिया के पास होगी। हालांकि, अधिसूचना जारी होना बाकी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की नाराजगी के चलते पिछले दो माह से विवाद चल रहा था। विज विभाग की फाइलें नहीं देख रहे थे और डॉ. सोनिया को महानिदेशक के पद से हटाने पर अड़े थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात के बाद विज संतुष्ट हुए थे और सोमवार से विभाग को संभालने की बात कही थी। 
विज्ञापन


विज की बात मानी, खुल्लर को किया खुश
इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। एक तो विज की नाराजगी दूर करने के लिए डॉ. सोनिया को विभाग से हटा दिया। वहीं, डॉ. सोनिया को एचपीएससी में बड़ा ओहदा देकर अपने मुख्य प्रधान सचिव डॉ. राजेश खुल्लर को खुश किया है। क्योंकि एचपीएससी में नियुक्ति छह साल के लिए होती है। गौर हो कि हरियाणा में एचपीएससी ग्रुप ए और बी श्रेणी की नौकरी देने का काम करती है और यह संवैधानिक संस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सोनिया के जाने से कई डाक्टरों का डीजी का रास्ता साफ
बता दें कि डॉ. सोनिया सितंबर 2022 में विभाग की महानिदेशक नियुक्त हुई थी। वरिष्ठता के आधार पर वह 2026 तक विभाग की मुखिया रहनी थी। डॉ. सोनिया के एचपीएससी में जाने से अब दूसरे नंबर के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. आरएस पूनिया विभाग के महानिदेशक बनेंगे। वह 2024 में सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद डॉ. जेएस पूनिया का नंबर आएगा। अगर डॉ. सोनिया 2026 तक डीजी रहती तो ये दोनों डाक्टर डीजी नहीं बन सकते थे, लेकिन अब इनका डीजी बनने का रास्ता साफ हो गया है।


अब एनएचएम निदेशक की बारी
स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर के बाद अब नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के निदेशक राजनारायण कौशिक का तबादला होना तय है। क्योंकि विज कौशिक के खिलाफ दो माह से पहले ही मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में विज ने एनएचएम निदेशक को 'नॉट स्किल्ड टू मैनेज ऑफिस अधिकारी बताया गया था। विज ने निदेशक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें अयोग्य अधिकारी करार दिया है और एसीएस और मुख्यमंत्री से उनको विभाग से बदलने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed