फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonia Gandhi, Rahul Gandhi will Come for Haryana Assembly Elections Campaigning

पढ़ें, हरियाणा में कांग्रेस के स्टार प्रचारक कौन?

Sun, 21 Sep 2014 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Sep 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi, Rahul Gandhi will Come for Haryana Assembly Elections Campaigning

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। चुनाव में ये दिग्गज कांग्रेस के लिए जी जान लड़ाएंगे। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम पहले नंबर पर है।

विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव शकील अहमद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के अन्य दिग्गज शामिल हैं।
विज्ञापन


सूची में शामिल अन्य नामों में जनार्दन द्विवेदी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, अजय माकन, वीरभद्र सिंह, हरीश रावत, कुमारी सैलजा, दीपेंद्र हुडडा, डॉ. राम प्रकाश, आशा कुमारी, मीरा कुमार, राज बब्बर, सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अशोक गहलोत, शीला दीक्षित, राजिंद्र कौर भट्ठल, जय किशन, कैप्टन अजय यादव, किरण चौधरी, नवीन जिंदल, श्रुति चौधरी, प्रताप सिंह बाजवा, सुनील जाखड़, अरविंदर सिंह, सलमान खुर्शीद, रवनीत सिंह बिटटू, परनीत कौर, ठाकुर कौल सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में नामों पर लगेगी अंतिम मुहर

Sonia Gandhi, Rahul Gandhi will Come for Haryana Assembly Elections Campaigning

हरियाणा में कांग्रेस की नब्बे विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर चल रहा गतिरोध तकरीबन समाप्त हो चुका है। स्क्रीनिंग कमेटी की लंबी चली बैठक के बाद पार्टी ने करीब दो दर्जन सीटों पर एक एक नाम का पैनल तैयार किया है। जबकि बाकी सीटों पर अंदरूनी फैसला पार्टी पहले ही ले चुकी है।

अब पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 20  सितंबर को संभावित है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको की अध्यक्षता में हुई राज्य स्क्रीनिंग कमेटी की आखिरी बैठक में लंबी चर्चा के के बाद उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में प्रांतीय प्रभारी शकील अहमद, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

इनके नाम हुए फाइनल

Sonia Gandhi, Rahul Gandhi will Come for Haryana Assembly Elections Campaigning

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के टिकट फाइनल हो चुके हैं। इसमें गढ़ी सांपला किलोई से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह  हुड्डा, झज्जर से गीता भुक्कल, रेवाड़ी से कैप्टन अजय सिंह यादव, नूंह से आफताब अहमद, रोहतक से बीबी बत्तरा सहित अन्य बड़े नेताओं के नामों पर फैसला हो चुका है।

पहले नवरात्र पर सूची जारी होने के आसार
25 को पहले नवरात्र पर कांग्र्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने की संभावना है। यही वह समय है जब सभी उम्मीदवार अपना नामांकन शुरू करेंगे, क्योंकि नवरात्र नामांकन के लिए शुभ समय है।

उधर कांग्रेस ने दागी विधायकों के नामों को भी पैनल में बशामिल किया है, लेकिन इस पैनल में दूसरे उम्मीदवारों  का नाम भी शामिल है। लिहाजा यह जरूरी नहीं कि दागी विधायकों को टिकट मिल ही जाए। इस मामले में अंतिम फैसला फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed