फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Song is life, breath, character and behavior: Sukhwinder Singh

गाना जीवन, सांस, चरित्र और व्यवहार है : सुखविंदर सिंह

Fri, 22 Jul 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Song is life, breath, character and behavior: Sukhwinder Singh
प्रेस क्लब में पोज देते गाक सुखविंदर सिंह। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। एक गायक के लिए गाना उसका जीवन, सांस, चरित्र और व्यवहार है। इसमें जब तक गायक नहीं घुसेगा उसकी आवाज में वह बात नहीं आएगी जो असल में आनी चाहिए। जो खुद दीवाना नहीं वह दूसरों को दीवाना नहीं कर सकता और जो खुद मलंग नहीं वह दूसरों को मलंग नहीं कर सकता है। यह बातें वीरवार को फिल्म शमशेरा का प्रमोशन करने पहुंचे गायक सुखविंदर सिंह ने कही। इस अवसर पर फिल्म के म्यूजिक कंपोजर मिथुन ने कहा कि भारतीय वाद्य यंत्रों का इतिहास काफी मजबूत है और इसे कोई मिटा नहीं सकता है। यह बात सही है कि 70 के दशक में वाद्य यंत्रों का काफी उपयोग होता था। कुछ सालों से इनका उपयोग कम हुआ है लेकिन नए नए वाद्ययंत्र और तकनीक में इजाफा हुआ है। नए ट्रेंड के वाद्ययंत्र आएंगे और चले जाएंगे, लेकिन इनका वजूद कभी खत्म नहीं होगा। वैसे भी संगीत फिल्मों के मोहताज नहीं होते।
विज्ञापन

सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में गायक सुखविंदर सिंह और मिथुन पत्रकारों से रूबरू हुए। सुखविंदर सिंह ने कहा कि एक गाने को बनाने में तीन लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। म्यूजिक कंपोजर, लेखक और गायक। ये तीनों के सामूहिक प्रयास से ही एक बेहतर गाना तैयार होता है। एक सवाल जवाब में सुखविंदर सिंह ने कहा कि पहले गानों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सीमित माध्यम थे इसलिए लोगों तक सीमित गाने पहुंचते थे। आज माध्यम इतने ज्यादा हैं कि लोग एक के बाद एक कई गाने सुन सकते हैं। यही कारण है कि एक दिन में हजारों में गाने रिलीज होने लगे हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द विशाल भारद्वाज, यशराज की फिल्म में भी काम करने जा रहे हैं। इसके साथ ही मिथुन के साथ गदर-2 में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
एक्टर आता तो हॉल भर जाता, हमारे लिए चुनिंदा लोग
मिथुन ने कहा कि आज यहां कोई एक्टर आता तो हॉल भरा होता। गायक और म्यूजिक कंपोजर आए हैं तो चुनिंदा लोग हैं। सुखविंदर सिंह ने कहा कि पुराने समय में जब टीवी पर कार्यक्रम आते थे उसमें एंकर गायक, म्यूजिक कंपोजर का नाम, फिल्म का नाम बताता था। इसलिए लोगों की जुबां पर उनका नाम और गाने के बोल रहते थे। अब यह प्रथा बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मैं खुद बिना किसी सुरक्षा के जाऊंगा फिल्म देखने
सुखविंदर सिंह ने कहा कि फिल्म से जुड़े 90 प्रतिशत लोग शूटिंग के दौरान फिल्म को देख चुके होते हैं। इसलिए वहां वीआईपी कल्चर 10 साल में कभी कभार देखने मिल जाता है। वह खुद शुक्रवार को बिना किसी वीआईपी व्यवस्था के अपने रुपये खर्च करके पहला शो देखने जाएंगे इसलिए इस तरह की व्यवस्था बहुत चिंता का विषय नहीं हैं।

बॉक्स
एलांते मॉल पहुंचे रणवीर सिंह, संजय दत्त और वाणी कपूर
फिल्म का प्रमोशन करने के लिए रणबीर सिंह, संजय दत्त और वाणी कपूर बुधवार को एलांते मॉल में पहुंचे थे। यहां वह लोगों से मिले और उनके साथ सेल्फी भी ली। कलाकारों को देखने के लिए मॉल में भी काफी भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed