फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sonam wangchuk and more then 100 people march Chandigarh to Delhi

Photos: तस्वीरों में देखिए चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए पैदल रवाना हुए सोनम वांगचुक और 100 लद्दाखी

Sun, 29 Sep 2024 07:37 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 29 Sep 2024 07:37 PM IST
सार

सोनम वांगचुक ने बताया कि लद्दाख में पर्यावरण की सुरक्षा, लोकतंत्र की बहाली और छठी अनुसूची सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए यह पदयात्रा कर रहे हैं।

विज्ञापन
sonam wangchuk and more then 100 people march Chandigarh to Delhi
सोनम वांगचुक के साथ पैदल मार्च के दौरान लोकल स्टूडेंट भी चल रहे थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख से दिल्ली तक पदयात्रा कर रहे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और उनके साथ चल रहे लद्दाख के 100 से ज्यादा लोग रविवार को चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस पैदल मार्च में 80 साल तक के लोग भी शामिल हैं। जो उनके साथ हर स्थिति में उनके साथ इस सफर में शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले लगभग दो दिन तक सोनम वागंचुक शहर में ही रुके थे। उन्होंने शहर में रहकर साइकिलिंग की। वह चंडीगढ़ के साइकिल ट्रैक काफी पसंद आए। वहीं सोनम वांगचुक का एक वीडियो भी सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह साइकिल ट्रैक पर पैदल चलते हुए ट्रैक की तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 सेक्टर-38 के गुरुद्वारा साहिब से सुबह लगभग 6.30 बजे सोनम वांगचुक और उसके साथ शामिल लोग पैदल दिल्ली के लिए निकले थे। 



सोनम वांगचुक ने बताया कि लद्दाख में पर्यावरण की सुरक्षा, लोकतंत्र की बहाली और छठी अनुसूची सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए यह पदयात्रा कर रहे हैं। वह एक सितंबर से करीब 150 लोगों के साथ लद्दाख से निकले हैं। वह शांतिपूर्ण तरीके से गांधी जी के दिखाएं रास्ते पर चलते हुए पैदल दिल्ली के लिए निकले हैं। वह दिल्ली जाकर सरकार से पूछना चाहते हैं कि चुनाव के दौरान जो वादे किए गए थे, सरकार के साथ जो वार्ता चल रही थी, वग थम सी क्यों गई है। 



उन्होंने कहा कि वह दो अक्तूबर को दिल्ली के राजघाट जाएंगे। वे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, नेता प्रतिपक्ष से मिलेंगे और अपनी बात रखेंगे। उनके साथ महिलाएं, पूर्व सैनिक व 80 से ज्यादा उम्र के लोग व अन्य चल रहे हैं। उनके पैर में छाले हैं लेकिन मुस्कुरा रहे हैं। उनके मन में कोई गुस्सा नहीं है। बस दिल्ली जाकर सरकार से पूछना चाहते हैं कि उन वादों का क्या हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed