फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonali Phogat murder case to be heard in Goa court today

Sonali Phogat: सोनाली हत्याकांड में आज होगी सुनवाई, गोवा की मापूसा अदालत में होगी बहस

Mon, 05 Dec 2022 12:03 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Dec 2022 12:03 AM IST
सार

सीबीआई ने हिसार में जांच-पड़ताल के अलावा गुरुग्राम में सोनाली के उस फ्लैट की तलाशी भी ली जहां वह गोवा जाने से पहले अंतिम बार सुधीर सांगवान के साथ ठहरी थीं।

विज्ञापन
Sonali Phogat murder case to be heard in Goa court today
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या प्रकरण में गोवा की मापूसा अदालत में सोमवार को पहली बार सुनवाई होगी। दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस शुरू होगी। सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना है कि केस लड़ने के लिए हमने दो वकील किए हैं। अभी तक सीबीआई की ओर से पेश की गई चार्जशीट नहीं मिली है। 22 नवंबर को सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की टीम ने गोवा के मापूसा अदालत में सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ हत्या के आरोप में चार्जशीट दाखिल की थी।

विज्ञापन


22 अगस्त 2022 की रात गोवा में सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि सुधीर सांगवान सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था। इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग देकर सोनाली की हत्या कर दी। गोवा पुलिस ने सुधीर व सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर वारदात के तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


जांच के दौरान गोवा पुलिस आरोपियों को हिसार लेकर आई और जांच की। इसके बाद सीबीआई को जांच सौंप दिया। सीबीआई भी हिसार में जांच के लिए आई। सीबीआई ने हिसार में जांच-पड़ताल के अलावा गुरुग्राम में सोनाली के उस फ्लैट की तलाशी भी ली जहां वह गोवा जाने से पहले अंतिम बार सुधीर सांगवान के साथ ठहरी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed