फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   son shot dead father

Chandigarh News: गोली मार की पिता की हत्या, आत्महत्या की भी कोशिश

Tue, 14 May 2024 11:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
son shot dead father
12वीं के बाद जाना चाहता था विदेश, पिता नहीं माने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। कंबो थाने के अंतर्गत गांव नंगली में एक युवक ने अपने पिता को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की जांच कर रही कंबो थाना पुलिस ने मृतक रूपिंदर सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मामले की जांच कर रहे पुलिस के मुताबिक, नंगली गांव के किसान रूपिंदर सिंह अपने बेटे को वकालत की पढ़ाई करवाना चाहते थे, लेकिन बेटा अमनदीप आईईएलटीएस करने के बाद विदेश में बसना चाहता था। इस बात को लेकर परिवार में पिता-पुत्र के बीच अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार की सुबह भी दोनों पिता-पुत्र के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर बेटे ने घर में पड़े लाइसेंसी पिस्तौल से पिता रूपिंदर सिंह को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। रूपिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमनदीप सिंह बुरी तरह घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed