फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son expels elderly parents, couple sitting outside home expecting justice

चंडीगढ़: बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप को निकाला, इंसाफ की आस में घर के बाहर बैठे हैं दोनों

Mon, 06 Jul 2020 06:33 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 06 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Son expels elderly parents, couple sitting outside home expecting justice
घर के बाहर बैठे माता-पिता।

प्रॉपर्टी के विवाद में एक बेटे ने अपने बूढ़े मां-बाप को घर से बाहर निकाल दिया। मां-बाप बारिश के बीच रातभर घर के बाहर बैठे रहे। बेबस होकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। इसके बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने बेटे मनप्रीत सिंह, पत्नी वरिंद्रप्रीत कौर, ससुर अनूप सिंह और सास नरिंद्र कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बुजुर्ग पति-पत्नी इंसाफ की आस लगाए बीते 24 घंटे से अपने ही घर के बाहर बैठे हैं जबकि आरोपी घर के गेट पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


मामला सेक्टर-35 में बीती शनिवार देर शाम का है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पिता जसपाल सिंह ने बताया कि वह पंजाब गवर्नमेंट से बतौर सुपरिंटेंडेंट रिटायर्ड हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मनप्रीत सिंह मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। उनका और बेटे मनप्रीत के बीच सेक्टर-35 स्थित घर को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। वह घर के ग्राउंड फ्लोर में रहते हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते शनिवार शाम वह पत्नी त्रिलोचन कौर के साथ किसी काम से बाहर से गए थे। आरोप है कि वापस लौटने पर मनप्रीत और उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें घर में इंट्री नहीं करने दी। इस कारण वह रात भर घर के बाहर बैठने पर मजबूर हो गए। इस दौरान उन्होंने अंदर जाने को लेकर बेटे से मिन्नतें भी कीं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस वजह से वह देर रात घर के बाहर तूफान और बारिश में पत्नी के साथ बैठे रहे। 


इसके बाद देर रात मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जसपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी सारी जिंदगी की कमाई घर बनाने में लगा दिया। इस दौरान उनका सारा रुपया भी मकान बनाने में खर्च हो गया। उनका आरोप है कि उनके बेटे ने उन्हें एक करोड़ रुपये देने की बात भी कही थी लेकिन अब पत्नी और ससुराल वालों के कहने पर उसने उन्हें घर से बेघर कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पड़ोसियों ने खिलाया खाना
घटना की सूचना पुलिस को देने की सूचना मिलते ही सभी आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। शनिवार शाम 6 बजे से रविवार देर शाम तक बुजुर्ग दंपती अपने ही घर के बाहर लाचार होकर बैठे नजर आए। इस दौरान आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें नाश्ता और खाना दिया। वहीं शिकायतकर्ता जसपाल सिंह का कहना है कि पुलिस उन्हें जल्दी इंसाफ दिलाएगी, इसी उम्मीद से वह घर के बाहर बैठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed