{"_id":"606c99a98ebc3e8d2a1158f0","slug":"son-commits-fraud-withdrawn-32-lakh-from-father-s-account-using-mobile-number-case-registered-chandigarh-news-pkl409505440","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने की धोखाधड़ी.. मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर पिता के खाते से निकलवाए 32 लाख, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने की धोखाधड़ी.. मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर पिता के खाते से निकलवाए 32 लाख, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-33 निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि बेटे ने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते से 32 लाख रुपये ट्रांफसर कर लिए। पिता की शिकायत पर साइबर सेल ने सेक्टर-34 थाने में बेटे कार्तिकेय सिंह के खिलाफ साजिश रचने, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
साइबर पुलिस को दी शिकायत में नवनीत सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-33/सी में रहते हैं। उनका सेक्टर-26 स्थित एक बैंक में खाता हैं। बीते 10 से 13 अक्तूबर 2020 के बीच उनके खाते से नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) के जरिए हरदीप सिंह राय नामक एक शख्स के बैंक खाते में 32 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने जांच में पाया कि यह कारनामा उनके बेटे कार्तिकेय ने किया है।
इस शिकायत की जांच में साइबर सेल ने पाया कि नवनीत सिंह एक एनआरआई लीगल सर्विसिज में काम करते थे और बाद में वह उस कंपनी से छोड़ गए थे। उनके फोन नंबर के लिए जो सिम चलता था, वह उनकी कंपनी के नाम पर था। उनके बेटे ने कंपनी में मैसेज देकर नया सिम ले लिया। इसके बाद वह खुद ही उस सिम को चलाने लगा, ताकि एनईएफटी के जरिए ट्रांसफर की गई रकम का मैसेज उसके पिता के मोबाइल नंबर पर न आए। वहीं, पुलिस का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि हरदीप सिंह राय का शिकायतकर्ता के बेटे से क्या संबंध है, जिसके खाते में उसने अपने पिता के खाते से इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर की है।