फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Some houses of Sector-25 sealed, people blocked the road

Chandigarh News: सेक्टर-25 के कुछ घर सील, लोगों ने सड़क किया जाम

Sat, 13 May 2023 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Some houses of Sector-25 sealed, people blocked the road
चंडीगढ़। पिछले दिनों एस्टेट ऑफिस ने सेक्टर-25 के कुछ घरों को सील कर दिया, जिसके खिलाफ शुक्रवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। लोग सुबह आठ बजे के करीब सेक्टर-25 के चौक पर पहुंच गए और उन्होंने सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारी एस्टेट ऑफिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर बाद वह सड़क पर ही बैठ गए।लोगों ने आरोप लगाया कि एस्टेट ऑफिस की तरफ से सेक्टर-25 के सैकड़ों लोगों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। जो लोग किस्त भी समय-समय पर जमा कर रहे हैं, उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी के नेता संदीप ने बताया कि एस्टेट ऑफिस की तरफ सेक्टर-25 में करीब 150 लोगों को नोटिस भेजा गया है। एस्टेट ऑफिस ने कुछ घर भी सील किए हैं। एस्टेट ऑफिस की इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए ही लोगों ने यह प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद वह डीसी विनय प्रताप सिंह से भी मिले और उन्हें मांगों का ज्ञापन दिया। मांग की गई है कि जो भी लोग उन मकानों में रह रहे हैं, उन्हें परेशान न किया जाए। जितने भी नोटिस अब तक जारी किए गए हैं, उन सभी को रद्द किया जाए और मकानों को लेकर एक नई पॉलिसी बनाई जाए। संदीप ने बताया कि मांग के तहत डीसी ने सभी नोटिसों को रद्द करने का निर्देश दिया है। जून महीने में सेक्टर-25 में विशेष शिविर लगाया जाएगा, जिसमें लोग मौके पर ही अपने किराए आदि को जमा कर सकेंगे। साथ ही मकानों को लेकर पॉलिसी भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed