फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Soldier's dead body found hanging from tree in Pathankot

पठानकोटः घर से बिना बताए निकला फौजी, गांव के श्मशान घाट के पास जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश

Fri, 10 Apr 2020 08:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Apr 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Soldier's dead body found hanging from tree in Pathankot
सांकेतिक तस्वीर।

गांव कटारुचक्क में घर से बिना बताए निकले एक फौजी का शव श्मशान घाट के पास जंगल में पेड़ पर लटका मिला। परिवार को इसका पता तब चला, जब फौजी देर शाम तक घर नहीं लौटा। पहले परिवार वाले अपने स्तर पर ढूंढते रहे लेकिन फौजी का पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह परिवार ने इसकी शिकायत सदर थाने में दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने फौजी के फोन की लोकेशन ट्रेस की तो वह गांव के श्मशान घाट के आसपास मिली। पुलिस व गांव के लोगों ने ढूंढा तो श्मशान घाट स्थित जंगल में एक पेड़ से आर्मी जवान का शव लटका मिला। मृतक चरणजीत निवासी पुराना पिंड कटारूचक भोआ का रहने वाला था। भाई प्रवीण कुमार के मुताबिक करीब दो वर्ष पहले चरणजीत सिंह आर्मी में भर्ती हुआ था। मौजूदा समय में चरणजीत की ड्यूटी धर्मशाला 16 पंजाब आर्मी में थी। 
विज्ञापन


धर्मशाला से डेढ़ महीने की छुट्टी लेकर चरणजीत घर आया था। गुरुवार शाम को घर से चरणजीत सिंह निकला। परिवार ने चरणजीत के देर शाम घर न पहुंचने पर सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने चरणजीत के फोन को ट्रेस किया तो लोकेशन गांव के श्मशान घाट के पास जंगल में मिली। पुलिस ने परिवार वालों को साथ लेकर शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बहनों व दो भाइयों में चरणजीत छोटा था। जांच कर रहे सदर थाने के एएसआई यशपाल ने बताया कि पुलिस ने परिवार वालों के बयान पर कार्रवाई कर सिविल अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed