फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Solar power plants will be installed on the roofs of all packs.

Chandigarh News: सभी पैक्स की छतों पर लगाए जाएंगे सोलर पावर प्लांट

Thu, 05 Oct 2023 06:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
Solar power plants will be installed on the roofs of all packs.
सहकारिता की आर्थिक खुशहाली के भूमि संबंधी योजनाओं पर करें कार्य- संजीव कौशल
विज्ञापन

पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियां खोलने बारे भी करें मंथन

चंडीगढ़। हरियाणा की सभी 774 प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पैक्स) की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। साथ ही अधिक से अधिक किसानों को ट्यूबवेल के लिए सोलर कनेक्शन लेने के लिए ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह फैसले वीरवार यहां सहकारिता विभाग के नवीनीकरण को लेकर आयोजित नॉर्थ जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक में लिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में विशेषकर भूमि संबंधी योजनाओं पर कार्य करना चाहिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य की 774 पैक्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वीकृति दी गई है। पंचकूला के गांव माढा में पैक्स में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य की 76 सहकारी समितियों ने पीएम भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन किया, जिसमें से 58 को अनुमति मिली है। इसी प्रकार 26 समितियों ने पेट्रोल पंप खोलने के लिए भी आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पम्प एवं गैस एजेंसियां खोलने पर गहन मंथन किया जाए।
विज्ञापन


पांच गांवों की पेयजल व्यवस्था संभालेंगे समूह
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में 5 गांवों की पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों को पेयजल सप्लाई में गुणवत्ता एवं प्रबंधन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पायलट के तौर पर चयन किया गया है। इसके अलावा हर जिले में तीन न्यू नेशनल मल्टी स्टेट कोआपरेटिव सोसाइटी को प्रमाणित एवं ऑर्गेनिक बीज का उत्पादन कर बिक्री के लिए चयन किया जा रहा है। इसके अलावा 167 पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के लिए रजिस्टर्ड किया है, जिनमें से 35 सीएसी ने सुचारू ढंग से कार्य करना आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम्प्यूटराइजेशन का कार्य पूरा
कृषि विभाग की तर्ज पर पैक्स में गतिविधियां बढ़ाने के लिए एफपीओ बनाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा, सॉफ्टवेयर कम्प्यूटराइजेशन का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। जल्द ही हार्डवेयर पर कार्य शुरू किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव धीर राजपाल, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां राजेश जोगपाल, एमडी हरको बैंक ए श्रीनिवास, विशेष सचिव प्रभजोत सिंह, सीजीएम नाबार्ड दीपा गुहा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed