फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Solar panel will be installed in Amritsar-haridwar janshatabdi express

सौर ऊर्जा से रोशन होगी अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस, कम होगी बिजली खपत, बढ़ेगी आमदनी

Thu, 23 Jan 2020 12:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Jan 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Solar panel will be installed in Amritsar-haridwar janshatabdi express
सोलर पैनल से सजी ट्रेन।

रेलवे ने नैरोगेज लाइन पर चलने वाली ट्रेनों के बाद अब बड़ी लाइनों की ट्रेनों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की तैयारी कर ली है। इससे रेलवे को बिजली की बचत के साथ अपनी आमदनी में बढ़ोतरी करेगा। रेल डिवीजन फिरोजपुर में 31 जनवरी को सौर ऊर्जा से रोशन कर अमृतसर-हरिद्वार जन शताब्दी ट्रेन को चलाएगा। ये डिवीजन की पहली ट्रेन होगी जो सौर ऊर्जा से इतनी लंबी दूरी तय करेगी। 

विज्ञापन


इससे पहले डिवीजन ने पठानकोट-जोगिंदर नगर के बीच कांगड़ा घाटी में चलने वाली छोटी लाइन की ट्रेनों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर ट्रेन चलाई थी। इसमें रेलवे को सफलता हासिल होने के बाद अब बड़ी लाइनों पर दौड़ने वाली ट्रेनों को सौर ऊर्जा से रोशन कर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले रेलवे ने नैरोगेज लाइन एवं दो ब्रॉड ग्रेज लाइन पर चलने वाली ट्रेनों पर सोलर पैनल लगाकर उपयोग किया था। इससे बिजली की काफी बचत होने के साथ सफलता भी मिली। ट्रेनों के कोचों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर पंखे व बल्ब इसी वैकल्पिक ऊर्जा से संचालित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के लिए सौर ऊर्जा काफी कामयाब साबित हो रही है इसलिए इसे अब अधिकांश ट्रेनों में लगाने की योजना है। डिवीजन में 31 जनवरी से अमृतसर-हरिद्वार के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को सौर ऊर्जा से रोशन कर चलाया जाएगा। इसी तरह अन्य ट्रेनों पर भी सौर ऊर्जा का इस्तेमाल होगा।


उधर, रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम राजेश अग्रवाल के मुताबिक 31 जनवरी तक कुछ ट्रेनों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। सौर ऊर्जा ट्रेन चलने से करोड़ों रुपये की बिजली बचत होगी इससे डिवीजन की आमदन भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन सौर ऊर्जा से रोशन की जा रही है। उम्मीद है कि 31 जनवरी को उक्त ट्रेन को सौर ऊर्जा से रोशन कर चला दिया जाए। ये डिवीजन की पहली ट्रेन होगी। सौर ऊर्जा से कोचों के पंखे, ट्यूब लाइट चलने के अलावा मोबाइल फोन चार्जर प्वाइंट कार्य करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed