फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   software slow of RLA office, public disappointed due to slow work

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो RLA जाने से पहलें पढ़ें ये खबर

Thu, 05 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
software slow of RLA office, public disappointed due to slow work
चंडीगढ़ RLA ऑफिस में लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

य‌दि आपको ड्राइविंग लाइसेंस या आरएलए में काम है तो वहां जाने से पहले पढ़ें आपके काम की खबर। दरअसल यूटी के सेक्टर -17 स्थित  रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में इंस्टाल नया साफ्टवेयर स्लो चल रहा है।

विज्ञापन


साफ्टवेयर स्लो होने के कारण डीएल, आरसी, एनओसी, हाई सिक्योरिटी प्लेट सहित अन्य कामों के लिए एक व्यक्ति को हर विंडो पर आधे घंटे लग रहा है, जबकि काम कराने के लिए नौ विंडो पर लाइन लगानी पड़ती है। इसके कारण दिन में मात्र 10 लोगों का काम ही हो पा रहा है। बुधवार को कई लोग ऐसे वहां पहुंचे थे जो छह दिन से यहां पर दौड़ लगा रहे हैं परंतु काम पूरे नहीं हुए हैं। बुधवार को 100 से अधिक लोगों का काम अधूरा रह गया। 
विज्ञापन


आरएलए सेक्टर -17 ऑफिस में बीती 28 अप्रैल को सारथी 4.0 सॉफ्टवेयर इंस्टाल किया गया। इस सॉफ्टवेयर को इसलिए इंस्टाल किया गया कि वहां आने वाले लोगों को लाइन में अधिक देर नहीं लगना पडे़ और उनके काम आसानी से हो जाएं। लेकिन लोगों के आरसी, डीएल, एनओसी के डाक्यूमेंट से हस्ताक्षर स्कैन होने में 30 मिनट से अधिक समय लग जाता है। लोग घंटों लाइन में लगने के बाद निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरएलए सेक्टर -17 ऑफिस आए सेक्टर - 17 निवासी सुधीर मलिक ने बताया कि वह हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवाने आए थे। लेकिन एक घंटे से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया है। वहीं, सेक्टर -22 के अमित कुमार ने बताया कि वह यहां पर डीएल की फाइल जमा कराने आए थे। एक घंटे से ज्यादा का वक्त लाइन में लगे होने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया है।

 
अमित तलवार,  डायरेक्टर , रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी , यूटी ने बताया कि आरएलए में सॉफ्टवेयर का ट्रायल चल रहा है। इसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। लोगों को लाइन में अधिक देर नहीं लगना पडे़ इसलिए यह सॉफ्टवेयर यहां पर इंस्टाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed