फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Societies of Southern sectors will be fully locked down

दक्षिणी सेक्टरों की सोसाइटियों में पूर्ण तरीके से होगा लॉकडाउन

Sun, 22 Mar 2020 12:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Societies of Southern sectors will be fully locked down
चंडीगढ़। कोरोना वायरस को निष्क्रिय करने के प्रयास में सेक्टर 48, 49, 50, 51 की सिविल सोसाइटी के सभी सदस्यों व अध्यक्षों ने आपस में तालमेल किया है। सर्वसम्मति से आश्वस्त किया है कि यह क्षेत्र पूर्णरूप से लॉकडाउन रहेगा। इसमें समाज मिलकर महामारी को हराएगा। शाम में लोग ताली और थाली बजाकर धन्यवाद देंगे।
विज्ञापन

सेक्टर 49 के एडवोकेट सोसाइटी के गौरव गोयल, बीएसएनएल सेक्टर 50 के रजिंदर शर्मा, पुष्पक सेक्टर 49 के संजू कुमार, लेबर ब्यूरो के अशोक गुप्ता, गुडविल के अमित राणा ने बताया कि जनता कर्फ्यू को पूरा समर्थन है। कोरोना वायरस के चक्र को तोड़ने में मदद मिलेगी। इसके अलावा केंद्रीय विहार, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड फ्लैट, विक्टोरिया सोसाइटी, सर्वहितकारी सोसाइटी, इंडियन सोसाइटी व अन्य से आश्वासन मिला है कि सभी लोग कल सुबह 7 बजे से शाम 9 बजे तक जनता कर्फ्यूू का पालन करेंगे और शाम को अपनी बालकनी से पुलिस बल, मीडिया कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों का ताली/थाली बजा कर अभिवादन कर आभार व्यक्त करेंगे। यह कर्फ्यू शनिवार रात्रि से शुरू होकर रविवार पूरा दिन व सारी रात व परसों सुबह तक कुल 36 घंटे का होगा। कोरोना को हराने के लिए यह बहुत ही कारगर होगा। स्थानीय निवासी इसमें अधिक से अधिक सहयोग कर समाज को स्वस्थ बनाने में सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed