फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Social Welfare Department of UT Administration is going to start Chandigarh Shagun Yojana

नई योजना: बेटी की शादी पर मिलेगा 51 हजार रुपये का शगुन, चंडीगढ़ प्रशासन जल्द लागू करने जा रहा है योजना

Sat, 05 Mar 2022 05:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 05:40 PM IST
सार

चंडीगढ़ में पहले से एक योजना चल रही है, जिसके अनुसार अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति की विधवा महिलाओं की बेटी की शादी में मदद की जाती है और उन्हें 30 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।

विज्ञापन
Social Welfare Department of UT Administration is going to start Chandigarh Shagun Yojana
चंडीगढ़ प्रशासन शुरू करेगा शगुन योजना। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चंडीगढ़ यूटी प्रशासन गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालीं विधवाओं की कन्याओं को कन्यादान के तौर पर 51000 रुपये का शगुन देगा। इसके लिए जल्द ही यूटी प्रशासन का समाज कल्याण विभाग चंडीगढ़ शगुन योजना शुरू करने जा रहा है। ये योजना केंद्र सरकार की योजना से अलग होगी।

विज्ञापन

     
शगुन योजना के तहत समाज कल्याण विभाग शहर में कम आय वाले परिवार से संबंधित बेटी की शादी के लिए 51,000 रुपये की सहायता प्रदान करेगा। प्रशासन ने इस योजना के लिए कई मापदंड भी तय किए हुए हैं। योजना के लिए विभाग ने वित्त विभाग से बजट की मांग की है। बजट मिलते ही योजना को लागू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की सचिव नितिका पवार ने बताया कि चंडीगढ़ में पहले से एक योजना चल रही है, जिसके अनुसार अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति की विधवा महिलाओं की बेटी की शादी में मदद की जाती है और उन्हें 30 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है, लेकिन इस योजना का लाभ शहर की उन सभी विधवा महिलाओं को मिलेगा, जिनकी आय डेढ़ लाख से कम है और बेटी की शादी है। राशि भी 51 हजार रुपये तय गई है। नितिका पवार ने बताया कि दो बेटियों की शादी में धनराशि देकर परिवार की मदद की जाएगी। वहीं तीन बेटियों की विशेष परिस्थिति में भी प्रशासन की तरफ से कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ दूसरी शादी करने के मामले में भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम शगुन व अन्य राज्यों की योजना से है ये अलग

केंद्रीय स्तर पर व लगभग सभी राज्यों में भी शगुन योजना चलाई जा रही है लेकिन इनसे चंडीगढ़ की योजना काफी अलग है। दरअसल, पीएम शादी शगुन योजना को देश के अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। पीएम शादी शगुन योजना में शादी से पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की युवतियों को मोदी सरकार 51,000 रुपये देती है। वहीं, राज्यों की भी अपनी योजनाएं हैं लेकिन वो सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाती की लड़कियों की शादी के लिए सहायता दी जाती है। जबकि चंडीगढ़ की ये योजना उन सभी निराश्रित विधवाओं के लिए है, जिनकी आय डेढ़ लाख से कम है। 

क्या है पात्रता मापदंड

  • ये योजना उन सभी निराश्रित विधवाओं के लिए है, जिनकी आय डेढ़ लाख से कम है
  • आवेदक चंडीगढ़ का स्थायी नागरिक होना चाहिए
  • आवेदक परिवार गरीबी रेखा से नीचे या अंत्योदय अन्न योजना का लाभार्थी होना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed