{"_id":"65156bbfa8ab23a8f5097f25","slug":"social-media-star-made-video-on-sho-car-in-jalandhar-of-punjab-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सोशल मीडिया स्टार ने थानेदार की गाड़ी पर चढ़ बनाया वीडियो, वायरल हुआ तो गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सोशल मीडिया स्टार ने थानेदार की गाड़ी पर चढ़ बनाया वीडियो, वायरल हुआ तो गिरी गाज
Thu, 28 Sep 2023 05:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 28 Sep 2023 05:43 PM IST
सार
पायल परमार ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा कि वीडियो एक बर्थडे पार्टी का है। वहां उक्त पुलिस वैन आई थी। जहां उन्होंने यह वीडियो बनाया था। वीडियो के माध्यम से किसी को तकलीफ देने का कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन
थानेदार की गाड़ी पर बैठी पायल परमार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली पायल ने थाना प्रभारी की गाड़ी पर बैठकर वीडियो बनाया। यह गाड़ी जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर 4 के एसएचओ की थी। वीडियो वायरल हुआ तो मामला डीजीपी गौरव यादव के पास पहुंचा। वीडियो देखने के बाद चंडीगढ से आला अधिकारी सकते में आ गए और तत्काल पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल को थानेदार अशोक कुमार के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद अशोक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिस वक्त वीडियो बनाया गया, उस वक्त थाना चार के एसएचओ अशोक कुमार गाड़ी के पास नहीं थे। मगर थाना चार के मुलाजिम आसपास खड़े थे। वीडियो बनाकर पायल परमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया। इसके बाद वह तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से पुलिस में हड़कंप मच गया है और उच्च अधिकारियों ने मामले में रिपोर्ट तलब की है। डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह ने कहा कि अशोक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पायल परमार ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा कि वीडियो एक बर्थडे पार्टी का है। वहां उक्त पुलिस वैन आई थी। जहां उन्होंने यह वीडियो बनाया था। वीडियो के माध्यम से किसी को तकलीफ देने का कोई इरादा नहीं था।