फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   social media, political party and voter

सोशल मीडिया के सहारे मतदाताओं तक पहुंच रहे दल

Sat, 05 Apr 2014 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Apr 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
social media, political party and voter

हरियाणा में सोशल मीडिया लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बना रहे हैं।

विज्ञापन


इस कड़ी में भाजपा, इनेलो, हजकां और कांग्रस सभी दल आगे हैं। इनेलो की तरफ से पार्टी नेताओं के रिकार्डेड संदेश और प्रचार व्हाटस ऐप के माध्यम से किया जा रहा है वहीं अन्य सभी दल भी व्हाटस ऐप और टिवटर पर सक्रिय हैं।
विज्ञापन


कुलदीप बिश्नोई की अधिकतम प्रचार सामग्री फेसबुक पर मौजूद है। इनेलो ने मोबाइल आईएनएलडी के नाम से मोबाइल एप भी बनाया है।

इसकेअलावा पार्टी के नेता अजय सिंह चौटाला, दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला के फेसबुक अकांउट हैं। समर्थकों ने अपने स्तर पर व्हाटस अप के ग्रुप बना लिए हैं।

उधर, कांग्रेस ने खास रणनीति के तहत अपनी वेबसाइट के गठन के साथ ही सोशल मीडिया में सक्रियता बढ़ा दी है। वेबसाइट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के संदेश मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अब मोबाइल के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बनाई जा रही है। अंबाला से राजकुमार वाल्मीकि को छोड़ कर सभी प्रत्याशियों के फेसबुक पेज बन गए हैं। जिलों के हिसाब से भी फेसबुक पेज बनाए गए हैं।

पार्टी अध्यक्ष अशोक तंवर ने सभी जिलो के प्रभारियों को संबंधित समाचार इन फेसबुक अकाउंट पर लोड करने के लिए कहा है।

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी राज्यों को इस संदर्भ में वर्कशाप कर ट्रेनिंग दी थी। हरियाणा में कांग्रेस का यह काम आशीष दुआ देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed