फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Snatcher arrested who did 9 incidents

स्नैचिंग की नौ वारदात करने वाला गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2014 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Thu, 20 Feb 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
Snatcher arrested who did 9 incidents
सेक्टर-5 थाना पुलिस ने एक स्नैचर को नाकाबंदी के दौरान चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने स्नैचिंग की 9 वारदात को कबूल किया।
विज्ञापन


खास बात यह है कि उसने जितने पर्स की स्नैचिंग की। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिनों के पुलिस रिमांड लिया है।

यह आरोपी पहले भी स्नैचिंग के आरोप में जेल में रह चुका है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-4 मार्केट में स्पेशल नाका लगाया गया था। इसी दौरान एक होंडा शाइन बाइक को रोका गया।

इसे मूल रूप से दिल्ली एवं वर्तमान में मनीमाजरा में रहने वाला शोयब अंसारी उर्फ बॉबी चला रहा था। वह बाइक के पेपर नहीं दिखा सका। बाद में पता चला कि यह चोरी की बाइक है।
विज्ञापन


पुलिस ने अंसारी को तभी हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने सेक्टर-5 पार्क से यह बाइक चुराई थी। इसके अलावा एक और बाइक चुरा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अंसारी का रिकॉर्ड खंगाला तो वह स्नैचिंग की वारदात में भी शामिल पाया गया और पूछताछ में उसने 9 वारदात कबूली। अंसारी ने पुलिस को बताया कि कई बार ऐसा हुआ कि पर्स में 30 या 50 रुपये ही मिले।


सेक्टर-5 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने बताया कि अंसारी के साथी को पकड़ने के अलावा चोरी की अन्य बाइक को भी रिकवर किया जाना है। रिमांड के दौरान अन्य वारदात का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed