{"_id":"0138e77c060d21f1dafc1c92cff83836","slug":"smoking-in-sleep-condition-fire-in-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद में बीड़ी पीने चला था, आग लग गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद में बीड़ी पीने चला था, आग लग गई
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Sat, 10 May 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींद में उठकर बीड़ी पीने के चक्कर में एक युवक खुद आग की चपेट में आ गया। आग लगने के बाद युवक को पुलिस ने सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवक 40 फीसदी तक झुलस गया है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने बताया कि घटना वीरवार रात साढ़े 12 बजे की है।
जब मोरी गेट मोहल्ले में रहने वाला मोहम्मद आसिफ (23) रात को नींद से उठाकर बीड़ी पीने लगा तो माचिस की आग उसके कपड़ों पर लग गई।
इस दौरान उसने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी वह आग की चपेट में आ गया। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।