{"_id":"63dfe23a253db0005669be7a","slug":"smo-changed-the-duty-of-two-employees-after-reciving-call-from-nephew-of-mla-in-punjab-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: विधायक के भतीजे ने फोन कर दो मुलाजिमों की ड्यूटी बदलवाई, अकाली दल ने आप को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: विधायक के भतीजे ने फोन कर दो मुलाजिमों की ड्यूटी बदलवाई, अकाली दल ने आप को घेरा
Sun, 05 Feb 2023 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:37 PM IST
सार
इस पूरे मामले पर, भुच्चो मंडी के विधायक जगसीर सिंह का कहना है कि उनका कोई भाई नहीं है और न ही उनका कोई भतीजा है। उन्होंने कहा कि उनका केवल एक बेटा है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी मंत्री, विधायक या उनके रिश्तेदारों के सिफारिशी फोन काॅल पर कैसे काम किया जाता है, यह अमृतसर के नथाना स्थित अस्पताल के एसएमओ ने दिखा दिया। सोशल मीडिया पर एसएमओ द्वारा जारी पत्र चर्चा का विषय बन गया है और अकाली दल ने इसे हाथों-हाथ लेते हुए आम आदमी पार्टी (आप) को भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर घेर लिया है।
विज्ञापन
मामला भुच्चो मंडी के आप विधायक जगसीर सिंह से जुड़ा है। विधायक के एक भतीजे ने नथाणा स्थित अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) को फोन करके दो कर्मचारियों की ड्यूटी लहरा बेगा में हो रहे टूर्नामेंट में लगाने को कहा। एसएमओ भी ‘आज्ञाकारी’ निकले, उन्होंने विधायक के भतीजे के फोन का हवाला देते हुए उक्त दोनों कर्मचारियों की ड्यूटी कहे गए सेंटर में लगाने के लिखित आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, एसएमओ ने यह पत्र सार्वजनिक भी कर दिया। उनके द्वारा जारी पत्र में लिखा गया- ‘लोक हित और एमएलए साहिब विधानसभा हलका भुच्चो मंडी के भतीजे का टेलीफोन संदेश निम्न हस्ताक्षरित के पास आया। इसके कारण गुरजीत सिंह सब-सेंटर सेमा और रमनदीप सिंह सब-सेंटर भुच्चो खुर्द की ड्यूटी लहरा बेगा में हो रहे टूर्नामेंट में दिनांक 2 से 5 फरवरी तक लगाई जाती है। यह आदेश तुरंत लागू होंगे।
विज्ञापन
एसएमओ के उक्त आदेश पत्र को टैग करते हुए अकाली दल के सीनियर उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी पर तंज कसा- ‘वाह भतीजे वाह, एसएमओ भी छा गए।
मेरा कोई भतीजा नहीं : जगसीर
इस पूरे मामले पर, भुच्चो मंडी के विधायक जगसीर सिंह का कहना है कि उनका कोई भाई नहीं है और न ही उनका कोई भतीजा है। उन्होंने कहा कि उनका केवल एक बेटा है। इस मामले की वह जांच कराएंगे कि किसने उनका भतीजा बनकर अधिकारी को फोन किया। पहले ही अधिकारियों को बताया गया है कि अगर कोई इस तरह का फोन आए, जिसमें विधायक या किसी अन्य के हवाले से सिफारिश की जा रही हो तो उसकी तुरंत तस्दीक कर लें।