{"_id":"5e28667d8ebc3e4b1f3567e5","slug":"smart-card-scheme-has-started-from-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी राशन में नहीं हो पाएगी धांधली, स्मार्ट कार्ड स्कीम शुरू, 35 हजार परिवारों को लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सरकारी राशन में नहीं हो पाएगी धांधली, स्मार्ट कार्ड स्कीम शुरू, 35 हजार परिवारों को लाभ
Wed, 22 Jan 2020 08:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Jan 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट कार्ड योजना शुरू करते हुए मंत्री आशु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी डिपो से सस्ता राशन लेने वाले लोगों के लिए पंजाब सरकार ने स्मार्ट कार्ड योजना का आगाज बुधवार को लुधियाना से कर दिया है। हलका पश्चिम के बाड़ेवाल में फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु ने इस योजना का शुभारंभ किया। यह हलका मंत्री आशु का है। इस योजना से शुरू होने से सूबे के 35 हजार परिवारों को सस्ते दाम पर राशन मिल सकेगा।
विज्ञापन
मंत्री आशु ने कहा कि पिछली सरकार के समय नीले कार्ड के नाम पर बड़े स्तर पर धांधली हो रही थी। जो लोग इस योजना के तहत नहीं आते थे, वह भी सस्ते दाम पर अनाज ले रहे थे। इस कारण कई गरीब परिवारों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। उनकी सरकार ने सब कुछ डिजीटल कर दिया है।
विज्ञापन
इस योजना के तहत आने वाले परिवार के सभी सदस्यों का रिकॉर्ड दर्ज है। इस योजना को पूरी तरह से आधार कार्ड के साथ जोड़ा गया है। जैसे सरकारी गोदाम से गेहूं लोगों को बांटने के लिए निकलता है, उसका पूरा रिकॉर्ड कंप्यूटर में दर्ज होता है।
विज्ञापन
सरकारी डिपो पर अब राशन कार्ड नहीं बल्की अंगूठा लगाने पर खुद पहचान होती है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति इस योजना का गलत फायदा नहीं उठा सकेगा। राशन डिपो पर बांटे जाने वाले राशन का रिकार्ड सीधे विभाग के पास पहुंचता है। इस योजना से अब डिपो होल्डर भी लगाम लगी है, क्योंकि पहले यह कहा जाता था कि कुछ डिपो होल्डर गरीबों के अनाज को खुद गोलमाल कर रहे थे। सरकार का एक ही लक्ष्य है, जो भी इस योजना का लाभपात्र है। उसे अनाज सही समय पर मिले।
‘नवजोत सिद्धू एक अच्छे नेता’
कांग्रेस पार्टी की तरफ से नवजोत सिद्धू को दिल्ली चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर उतराने पर मंत्री आशु ने कहा कि वह सीनियर व अच्छे नेता हैं। हाईकमान को पता है कि किसी पार्टी नेता का कहां पर फायदा लेना है। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है, इस चुनाव में कांग्रेस सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी। हाईकमान की तरफ से जिला स्तर पर ईकाइयां भंग करने पर उन्होंने कहा कि यह फैसला हाईकमान का है। इससे पार्टी मजबूत होगी। क्योंकि नए सगठन के समय कई नए चेहरों को शामिल किया जाएगा।