फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sloganeering pakistan zindabad in Wrestling event at ambala of haryana

हरियाणाः रेसलिंग के दौरान लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे', नाराज पूर्व सैनिक फूकेंगे खली का पुतला

Thu, 15 Nov 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Updated Thu, 15 Nov 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
sloganeering pakistan zindabad in Wrestling event at ambala of haryana
विरोध में पूर्व सैनिक

हरियाणा में हो रही रेसलिंग फाइट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। फाइट को बीच 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे। इससे पूर्व सैनिक काफी खफा हो गए। उनका आरोप है कि देश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना ठीक नहीं है और मात्र पब्लिसिटी के लिए ऐसा कदम उठाना शहीद सैनिकों का अपमान है। इसका पूर्व सैनिक विरोध जताएंगे। गुरुवार को पूर्व सैनिक रेसलिंग के आयोजक ग्रेट खली का पुतला फूंकेंगे जबकि मामले में कार्रवाई के लिए डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन


उधर कांग्रेस ने भी कार्यक्रम में मौजूद रहे सांसद व विधायक से इस्तीफे की मांग की है।  
बुधवार को रिटायर्ड एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्ष अतर सिंह मुलतानी ने कहा कि रेसलिंग कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे किसने और क्यों लगाए, इसकी जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा जिस दुश्मन की वजह से देश के सैकड़ों सैनिक शहीद हो रहे हैं उसी देश के नारे लगना बड़ा अपराध है और वह भी तब जब उस कार्यक्रम में पुलिस मौजूद हो। एक्स सर्विसमैन चुप नहीं बैठने वाले और गुरुवार को खली का पुतला फूंककर विरोध जताएंगे। खली ही इस फाइट के मुख्य आयोजक हैं जिस कारण उनके खिलाफ प्रदर्शन होगा। खली के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पाकिस्तानी रेसलर ने लगाए थे जिंदाबाद के नारे
मंगलवार रात सेक्टर दस खेल स्टेडियम में रेसलिंग के दौरान भारत और पाकिस्तान के रेसलरों के बीच मुकाबला हुआ था। इस दौरान पाकिस्तान का एक रेसलर रिंग के बाहर खड़ा हुआ था जिसने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए थे। पाकिस्तान के नारे लगते देख एक बार पब्लिक भी भड़क गई थी जिसके बाद मौके पर मौजूद एसपी अशोक कुमार ने आयोजकों को समझाया जिसके बाद पाकिस्तान का रेसलर चुप हो गया था। मगर इसके बाद फिर रेसलर ने एक बार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए। इसका जवाब पब्लिक ने दिया और जोर से पाकिस्तान मुर्दाबाद व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

 सांसद और विधायक दें इस्तीफा : मलौर
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने की आलोचना कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक जसबीर मलौर ने भी की। उन्होंने कहा कार्यक्रम में मौजूद रहे सांसद रत्न लाल कटारिया और विधायक असीम गोयल में तनिक मात्र भी नैतिकता है तो उन्हें तुरंत अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए।

 मलौर ने कहा कि यदि उन्होंने त्यागपत्र न दिया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। देशभक्ति के बड़े-बड़े दावे करने वाले भाजपा नेताओं की वास्तविकता जनता के सामने आ चुकी है। पूर्व विधायक ने कहा कि वास्तव में यह आयोजन खली का आयोजन न होकर सांसद और विधायक द्वारा प्रचार के लिए योजनाबद्ध तरीके से आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed