फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   slap hit to government prosecutor by woman lawyer in Tribunal

ट्रिब्यूनल में सरकारी वकील को महिला वकील ने जड़े थप्पड़, बवाल

Thu, 12 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
slap hit to government prosecutor by woman lawyer in Tribunal
वकील - फोटो : demo pics

सेक्टर-17 स्थित केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) में बुधवार को एक महिला एडवोकेट ने यूटी प्रशासन के काउंसिल एडवोकेट (सरकारी वकील) को थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना के बाद वहां एडवोकेट्स में हड़कंप मच गया। सभी वकील कोर्ट छोड़ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक गहमा-गहमी रही। बार काउंसिल ने दोनों वकीलों को आमने सामने बैठाकर इस पर चर्चा की और मामले का सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन, बाद में दोनों पक्षों ने सेक्टर-17 पुलिस थाने में डीडीआर दर्ज करवा दी। वहीं महिला वकील ने शिकायत की कॉपी एसएसपी ऑफिस को भी भेज दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महिला वकील के अनुसार सरकारी वकील कई महीनों से उन्हें मानसिक तौर पर परेशान कर रहे थे। वह अन्य वकीलों के सामने और सामाजिक तौर पर उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाते रहते हैं। वह पहले भी उनकी शिकायत बार काउंसिल से कर चुकी हैं। महिला वकील का दावा है कि उस वक्त चेयरमैन के सामने सरकारी वकील ने माफी मांगी थी और दोबारा ऐसा न करने की बात कही थी। महिला वकील के अनुसार एक बार माफी मांगने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और फिर से वहीं हरकतें करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सरकारी वकील ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि महिला वकील ने बिना किसी कारण थप्पड़ मारे और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही उन्हें फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। इसके अलावा महिला वकील ने सबके सामने उन्हें सरकारी वकील के पद से हटाने की धमकी दी है।


सतीश कुमार, डीएसपी सेंट्रल ने बताया कि पुलिस में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है। फिलहाल मामले में केवल डीडीआर दर्ज की गई है। शिकायत की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed