फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six workers scorched and one dead at Mandi Gobindgarh

हादसाः मंडी गोबिंदगढ़ में फर्नेस इकाई में धमाका, छह मजदूर झुलसे, दो की मौत

Sun, 26 Jan 2020 07:18 PM IST
ajay kumar लखवीर सिंह लक्की, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
लखवीर सिंह लक्की, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Jan 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Six workers scorched and one dead at Mandi Gobindgarh
सांकेतिक तस्वीर।

अमलोह रोड गांव सौंटी स्थित एक इंडक्शन फर्नेस इकाई में शनिवार देर रात धमाका होने से 6 मजदूर झुलस गए। इनमें से एक मजदूर ने चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में उसी दिन दम तोड़ दिया। उसकी पहचान रामजी लाल पुत्र हीरा लाल निवासी गांव सौंटी थाना अमलोह के रूप में हुई है। दूसरे मजदूर ढोके मेहतो पुत्र डेरी मेहतो निवासी सौंटी की मौत सोमवार को हुई। वहीं अमलोह अस्पताल में दाखिल दो मजदूरों को डॉक्टरी सहायता के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


घायलों की पहचान लक्ष्मी नारायण (42) पुत्र रामचंद, राजकुमार (30) पुत्र धीर मंडल, दिलखुश (26) पुत्र राजन मंडल, राजेश (26) पुत्र रमजन मंडल के तौर पर हुई है। सभी मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के हैं। इनमें से दो मजदूर राजिंदरा अस्पताल पटियाला में दाखिल हैं। अमलोह पुलिस को सूचना मिलने पर मालिकों पर कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोहा इकाई में हादसा भट्टी में शॉकर नुमा वस्तु के आ जाने से हुआ है। गौरतलब है कि लोहा नगरी में भट्टी में उबाल आने के कारण ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं। कई मजदूर अपनी जान गंवा चुके हैं। उक्त हादसा भी किसी बड़ी लापरवाही का नतीजा है। लोहा पिघलाने वाली भट्टी में हादसा तब होता है जब लोहा स्क्रैप में आए बंद डिब्बा नुमा वस्तु या फिर किसी वाहन के शॉकर के भट्टी में गिरने के कारण भट्टी में उबाल आ जाता है और उबलता हुआ गर्म लोहा भट्टी पर काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरता है। स्क्रैप को भट्ठी में डालने से पहले उसकी छंटनी होती है और विस्फोटक सामग्री को अलग करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी मालिक विमल विनोद बांसल ने इस मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मृतक का नाम बताने से भी गुरेज किया। उन्होंने कहा कि बाकी श्रमिकों को मामूली जख्म था उनका इलाज करवाया जा रहा है। बाकी को अस्पताल से छ्ट्टी दे दी गई है। पुलिस जांच अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि हादसे संबंधी फैक्टरी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मृतक रामजी लाल के बारे में 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। मेहतो के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed