फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kapurthala Punjab Road Accident News: Six workers died in Road accident in Kapurthala of Punjab

पंजाब के कपूरथला में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से छह मजदूरों की मौत, तीन घायल

Wed, 21 Oct 2020 12:19 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Oct 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kapurthala Punjab Road Accident News: Six workers died in Road accident in Kapurthala of Punjab
घायलों को अस्पताल ले जाते हुए । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के कपूरथला में एक सड़क हादसे में छह लोगों मौत हो गई। यहां सुल्तानपुर रोड पर हुसैनपुर में रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) नजदीक मंगलवार देर रात को ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी। इसमें वाहन सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के हैं, जबकि मां-बेटी भी जान चली गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुछ मजदूर अपने बच्चों के साथ गांव सिधवां दोनां में मजदूरी का काम करने गए थे। देर रात वे एक वाहन, जिसमें रेहड़ी के आगे मोटरसाइकिल जोड़ी थी, से गांव भुलाणा के पास बनी अपनी झुग्गियों में वापस आ रहे थे। रास्ते में ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इसमें उपिंदर मंडल (35), उसकी पत्नी बिल्लो देवी (30), बेटी साजन कुमारी (7), संजीव कुमार (18) पुत्र सुरिंदर मंडल, रीना देवी (24) पत्नी दानवीर और उसकी बेटी करिश्मा (ढाई साल) की मौत हो गई। वहीं, उपिंदर मंडल की बेटी शांति (6), बेटा सुभन (8) और सलिंदर (10) पुत्र दानवीर घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed