{"_id":"5f8f30e33e9e3e398d68b478","slug":"six-workers-died-in-road-accident-in-kapurthala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के कपूरथला में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से छह मजदूरों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के कपूरथला में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से छह मजदूरों की मौत, तीन घायल
Wed, 21 Oct 2020 12:19 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाते हुए ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के कपूरथला में एक सड़क हादसे में छह लोगों मौत हो गई। यहां सुल्तानपुर रोड पर हुसैनपुर में रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) नजदीक मंगलवार देर रात को ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी। इसमें वाहन सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के हैं, जबकि मां-बेटी भी जान चली गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कुछ मजदूर अपने बच्चों के साथ गांव सिधवां दोनां में मजदूरी का काम करने गए थे। देर रात वे एक वाहन, जिसमें रेहड़ी के आगे मोटरसाइकिल जोड़ी थी, से गांव भुलाणा के पास बनी अपनी झुग्गियों में वापस आ रहे थे। रास्ते में ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसमें उपिंदर मंडल (35), उसकी पत्नी बिल्लो देवी (30), बेटी साजन कुमारी (7), संजीव कुमार (18) पुत्र सुरिंदर मंडल, रीना देवी (24) पत्नी दानवीर और उसकी बेटी करिश्मा (ढाई साल) की मौत हो गई। वहीं, उपिंदर मंडल की बेटी शांति (6), बेटा सुभन (8) और सलिंदर (10) पुत्र दानवीर घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन