फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six percent increase in GST, Rs 1369 crore collected in first six months

Chandigarh News: जीएसटी में छह फीसदी की बढ़ोतरी, पहले छह माह में ही जमा हुए 1369 करोड़ रुपये

Mon, 02 Oct 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Six percent increase in GST, Rs 1369 crore collected in first six months
चंडीगढ़। शहर की अर्थव्यवस्था के लिए काफी अच्छी खबर है। इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह हुआ है। रविवार को सितंबर माह में हुए चंडीगढ़ में जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए गए। इस माह छह फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बार पहले छह महीनों में ही 1369 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह हो चुका है। इस अनुसार इस वित्त वर्ष जीएसटी संग्रह 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है।
विज्ञापन

बता दें जीएसटी पेट्रोल और शराब को छोड़कर अन्य पर वसूला जाता है। जीएसटी, एक्साइज और वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) चंडीगढ़ प्रशासन के राजस्व में अहम भूमिका निभाते हैं। वित्त वर्ष में औसतन चंडीगढ़ में 1700-1800 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह होता है। आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2023 में 219 करोड़ का जीएसटी संग्रह हुआ है जबकि पिछले साल सितंबर में 206 करोड़ रुपये एकत्रित हुए थे। इस तरह इस साल सितंबर माह में 6 प्रतिशत अधिक जीएसटी संग्रह रहा है। वहीं, पिछले महीने भी जीएसटी संग्रह में अच्छी बढ़ोतरी हुई थी। अगस्त 2023 में अगस्त 2022 के मुकाबले 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। पिछले कुछ महीनों से लगातार जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर्ज की जा रही है। चंडीगढ़ में जीएसटी रिटर्न फाइल कराने को लेकर विभाग की तरफ से सख्ती भी की जा रही है। शहर में 100 प्रतिशत जीएसटी रिटर्न हासिल करने के लिए विभाग की तरफ से हरसंभव प्रयास किए जाते हैं। व्यापारियों को जागरूक करने के साथ ही सख्ती के लिए नोटिस भी जारी किए जाते हैं। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से लगातार एक साल तक शहर में जीएसटी कलेक्शन में कमी आई थी। लेकिन अब लगातार शहर की जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, जो शहर की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में इस साल जीएसटी संग्रह के आंकड़े
महीना जीएसटी संग्रह (करोड़ रुपये)
सितंबर 2023 219
अगस्त 2023 192
जुलाई 2023 217
जून 2023 227.06
मई 2023 259
अप्रैल 2023 255
मार्च 2023 202
फरवरी 2023 188
जनवरी 2023 ---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed