{"_id":"652ea0c7a46977d7d105a105","slug":"six-people-injured-in-clashed-between-two-faction-in-moga-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga News: नशे का टीका लगाने से रोका तो भिड़े दो पक्ष, छह लोग घायल, सभी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Moga News: नशे का टीका लगाने से रोका तो भिड़े दो पक्ष, छह लोग घायल, सभी अस्पताल में भर्ती
Wed, 18 Oct 2023 01:03 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:03 AM IST
सार
अस्पताल में भर्ती मंगल सिंह ने बताया कि बाल काटने के लिए हरबंस सिंह के सैलून गया था। वहां पर किसी बात पर बहस हो गई और उसे सैलून के अंदर पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर भागने की कोशिश की तो बाहर भी पीटना शुरू कर दिया। उनकी माता और भाई छुड़ाने पहुंचे तो उन्हें भी बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा जिले के गांव रोली में नशे का टीका लगाने से रोकने पर दो परिवारों में हुई खूनी झड़प में छह लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हरबंस सिंह नामक युवक का गांव में सैलून है। सैलून में गांव का ही मंगल सिंह चिट्टे का टीका लगाता था। सोमवार को मंगल सिंह हरबंस सिंह के सैलून पहुंचा और नशे का टीका लगा रहा था। इस पर हरबंस सिंह के मना किया तो उस पर ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसी बात पर दोनों युवकों के परिवार भिड़ पड़े। दोनों पक्षों में जमकर लाठी और तलवारें चलीं। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हैं। सभी को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, मंगल सिंह ने कहा कि वह चिट्टे का टीका लगाता है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया। अस्पताल में भर्ती हरबंस सिंह ने बताया कि मंगल सिंह अक्सर चिट्टे का नशा करने उसकी दुकान में आता था। विरोध करने पर गाली गलौज करता था। सोमवार को मंगल सिंह सैलून में आकर चिट्टे का टीका लगाने लगा। इस पर उसे धक्का मारकर बाहर निकाल दिया तो उसके हाथ से टीका नीचे गिर गया। इसके बाद उसने एक ईंट से हमला कर सैलून का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद धक्का-मुक्की होने लगी। इसके बाद उसके भाई ने तलवार से हमला कर मेरे भाई और भतीजे को घायल कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मंगल सिंह ने बताया कि बाल काटने के लिए हरबंस सिंह के सैलून गया था। वहां पर किसी बात पर बहस हो गई और उसे सैलून के अंदर पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर भागने की कोशिश की तो बाहर भी पीटना शुरू कर दिया। उनकी माता और भाई छुड़ाने पहुंचे तो उन्हें भी बुरी तरह से पीटा। उनकी माता और भाई घायल हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।