फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six people died in road accidents In Karnal and Panipat Of Haryana

सड़क हादसेः करनाल में एक परिवार के तीन लोगों की मौत, पानीपत में तीन दोस्तों ने गंवाई जान

Thu, 21 Nov 2019 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल/पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल/पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Nov 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Six people died in road accidents In Karnal and Panipat Of Haryana
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और बाइक।

पानीपत और करनाल जिले के इंद्री कस्बे में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। करनाल में हुई सड़क दुर्घटना में मरने वाले बाइक सवार तीन लोग यमुनानगर निवासी है। जबकि पानीपत में हुई सड़क दुर्घटना में मरने वाले तीनों व्यक्ति वहीं के निवासी हैं। 

विज्ञापन


इंद्री के गांव गढ़ी बीरबल के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस जांच अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि यमुनानगर गांव तिगरा निवासी नरेश अपनी पत्नी 38 वर्षीय मीना, 16 वर्षीय बेटी पूजा व 13 वर्षीय बेटे मेमपाल के साथ बाइक पर सवार होकर गांव घीड में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये जा रहे थे। 
विज्ञापन


जब वह गांव गढ़ी बीरबल के समीप एक ढाबे के सामने पहुंचे तो करनाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर मीना ओर उसके बेटे नेमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पिता नरेश और उसकी बेटी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। वहां इलाज के दौरान 45 वर्षीय नरेश ने भी दम तोड़ दिया। बेटी पूजा की हालत अभी गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौदापुर निवासी सुरेश ने बताया कि उनका बेटा जितेंद्र तंदूर पर रोटी बनाने का काम करता था। मंगलवार को उसके पास तीन शादी के प्रोग्राम आए थे। जिनमें दो सौंदापुर व एक गढ़ी सिकंदरपुर में था। मंगलवार शाम को जितेंद्र, बिजेंद्र (22) पुत्र सतबीर निवासी सिठाना सतबीर (24) पुत्र कृष्ष्ण निवासी गांव सौंदापुर दो प्रोग्राम सौंदापुर में निपटाकर सिकंदरपुर के लिए निकले थे।


वहां से काम खत्म करके वह तीनों पहले सौंदापुर पहुंचे और वहां से तय हुआ कि बिजेंद्र को वह गांव सिठाना में छोड़कर आएंगे, क्योंकि उसके पास बाइक नहीं थी। वह गढ़ी सिकंदरपुर से आगे एक पट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगते ही तीनों दोस्त नीचे जा गिरे। जब तक स्थानीय लोग इकट्ठा होते तब तक जितेंद्र व सतबीर की मौत हो चुकी थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed