फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six Congress leader want ticket for loksabha election from Chandigarh

चंडीगढ़ से छह नेताओं ने जताई दावेदारी

Thu, 30 Jan 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Jan 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
Six Congress leader want ticket for loksabha election from Chandigarh

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस से छह उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ है जब पवन कुमार बंसल के अलावा भी पांच और उम्मीदवारों ने चंडीगढ़ से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन-1) के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की की मांग पर चंडीगढ़ कांग्रेस इलेक्शन कमेटी ने बुधवार शाम चार बजे तक इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगवाए थे। आवेदन के साथ उम्मीदवारों से 10 हजार रुपये भी लिए गए हैं।

कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन करने वालों में पवन कुमार बंसल, चंद्रमुखी शर्मा, हरमोहिंदर सिंह लक्की, भूपिंदर सिंह बडहेड़ी, चमन लाल शर्मा और केवल राम शामिल हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी और हरियाणा के पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने खुद तो आवेदन नहीं किया, लेकिन दोनों नेताओं के करीबियों जरूर किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चंडीगढ़ कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक वीरवार को होगी जिसमें यह तय किया जाएगा कि सभी छह नाम हाईकमान को भेजने हैं या नाम शार्टलिस्ट किए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed