फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   six children sick in sec-15 creche?

‘कैद जैसे शिशु गृह’ में छह बच्चे बीमार

Mon, 17 Mar 2014 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/दीपक शाही
अमर उजाला ब्यूरो/दीपक शाही Updated Mon, 17 Mar 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
six children sick in sec-15 creche?
सेक्टर-15 के शिशु गृह में भारी अव्यवस्था के कारण छह बच्चे डिलेड माइल्ड स्टोंस के शिकार हो गए और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


यहां दो कमरों में 47 बच्चे ‘कैद जैसी जिंदगी’ जी रहे हैं और उन्हें चहलकदमी तक के लिए जगह नहीं मिलती। ऐसे में यदि इन बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हुआ तो उन्हें गोद लेने में दिक्कतें आ सकती हैं।

हैरानी की बात यह है कि इन 47 बच्चों के रहने के लिए जितनी जगह नहीं है, उससे ज्यादा लाइब्रेरी ने जगह घेर रखी है।

डाक्टरों के अनुसार, बच्चों को मसाज व पर्याप्त डाइट के साथ-साथ खेलने के लिए पर्याप्त जगह भी चाहिए, ताकि उनका शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। 

क्या है डिलेड माइल्ड स्टोंस

बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में देरी को डिलेड माइल्ड स्टोंस कहते हैं। इसके चार प्रकार हैं...
ग्रौस : उठना, चलना, बैठना  
फाइन मोटर : पकड़ना, लिखना, पेन उठाना
लैंग्वेंज : बच्चे बाबा, पापा, मामा, मम्मी बोलना सीखते हैं
सोशल : स्माइल करना, सामान उठाना, उसे इधर-उधर करना आदि

खाली नहीं किया को लाइब्रेरी में रख दूंगी बच्चे

शिशु गृह की सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि पहले बच्चों की संख्या कम थी। अब संख्या भी बढ़ी है और बच्चे बड़े भी हो रहे हैं। उन्हें चहलकदमी के लिए जगह भी चाहिए, जो यहां नहीं है।
विज्ञापन


लाइब्रेेरी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की उपायुक्त और हायर एजुकेशन से कई बार मांग कर चुकी हूं, लेकिन एक साल से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।

लाइब्रेरी को खाली करने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया था और दसवां दिन 17 मार्च को फिर पूरा हो रहा है।

इस अवधि में यदि लाइब्रेरी को शिफ्ट नहीं किया गया तो 18 मार्च को बच्चों को इसी लाइब्रेरी में रख दिया जाएगा। बच्चों के ग्रोथ का सवाल है। हम उनकी जिंदगी से खिलवाड़ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed