फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Site of EV charging station decided, corporation submits report to CREST

Chandigarh News: ईवी चार्जिंग स्टेशन की साइट तय, निगम ने क्रेस्ट को सौंपी रिपोर्ट

Wed, 06 Dec 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Site of EV charging station decided, corporation submits report to CREST
चंडीगढ़। नगर निगम की विभिन्न पार्किंग में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाने का रास्ता साफ हो गया है। विभिन्न वार्डों के पार्षदों की सहमति के बाद नगर निगम ने 32 ईवी चार्जिंग स्टेशन के लोकेशन सहित सूची चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार अगले कुछ हफ्तों में क्रेस्ट चयनित साइट्स पर काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा दी गई सूची के अनुसार सेक्टर-17 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग, मनीमाजरा के कार बाजार और एलांते मॉल के पास की पार्किंग की साइट्स बनाए जाने वाले चार्जिंग स्टेशन में सबसे ज्यादा 12-12 चार्जिंग गन होंगे। इसके अलावा हाईकोर्ट एक्सटेंशन के दूसरी तरफ नौ, सेक्टर-34 स्थित पिकाडली मल्टीप्लेक्स के पास छह, पासपोर्ट ऑफिस के पास छह, परेड ग्राउंड के सामने सेक्टर-22 में छह चार्जिंग गन होंगे। चार्जिंग स्टेशन को लेकर नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों के बीच काफी ठन गई थी। नगर निगम की सदन की बैठक में जब पहली बार विभिन्न पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन लगाने का एजेंडा आया था तो मेयर व सभी पार्षदों ने यह कहते हुए एजेंडों को रद्द कर दिया था कि प्रशासन ने ईवी नीति को लागू करने से पहले उनसे चर्चा नहीं की। इसलिए जब तक नीति पर चर्चा नहीं होगी, तब तक चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी नहीं दी जाएगी। इसके बाद प्रशासन ने नगर निगम को 10 दिन का समय देते हुए कहा था कि अगर वह इजाजत नहीं देंगे तो प्रशासन अपनी शक्तियों का प्रयोग करके नगर निगम की पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन लगाने के आदेश जारी कर देगा। प्रशासन के इस आदेश के बाद नगर निगम की सदन की बैठक में फिर इस पर चर्चा हुई और पार्षदों की एक कमेटी बनाई गई, जिसमें मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन व अन्य को भी शामिल किया गया। कमेटी ने साइट्स का दौरा किया और अपनी सहमति दी, जिसके बाद अब निगम ने अपनी रिपोर्ट क्रेस्ट को सौंप दी है। क्रेस्ट की तरफ से ही इन सभी स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed