{"_id":"5f00c31f8ebc3e42b62d0a8c","slug":"sitco-order-workers-join-duty-up-to-seven-chandigarh-news-pkl380245437","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटको का आदेश- कर्मी सात तक ज्वाइन करें ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटको का आदेश- कर्मी सात तक ज्वाइन करें ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिटको) ने डायरेक्ट कांट्रेक्ट व सर्विस प्रोवाइडर के जरिए काम कर रहे कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सात जुलाई तक ड्यूटी पर रिपोर्ट करें। जो कर्मचारी ऐसा नहीं करेंगे, उन सभी के नाम और डिटेल उचित कार्रवाई के लिए हेड ऑफिस को भेज दिए जाएंगे। हालांकि ये आदेश उन कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे, जो कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कोरोना के चलते अधिकतर कर्मचारियों को ड्यूटी से छूट दी हुई थी, क्योंकि विभाग का काम भी कुछ अधिक नहीं चल रहा था। सिटको का प्रमुख काम तीन होटलों से ही है, लेकिन लॉकडाउन के कारण उनका काम न के बराबर ही था। अब अनलॉक होने के बाद विभाग ने कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाना शुरू कर दिया है। इस संबंध में सिटको के चीफ जनरल मैनेजर राकेश कुमार पोपली ने बताया कि अब जैसै-जैसे अनलॉक के साथ सभी विभागों में अधिकतर काम शुरू हो गए हैं तो कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाना शुरू कर दिया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं और ड्यूटी पर रिपोर्ट न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करने के भी इन कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।