फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT presented status report in Bahibal Kalan and Kotkapura firing case

Punjab News: बहिबल और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में SIT ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, इंसाफ मोर्चा खत्म करने का एलान

Fri, 22 Dec 2023 05:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Dec 2023 05:10 PM IST
सार

स्टेटस रिपोर्ट के बाद जिला अदालत में अब दोनों केसों का एक साथ ट्रायल शुरू हो जाएगा। इस पर पीड़ित परिवारों ने संतुष्टि जताई है और पिछले दो साल से बहिबल कलां में चल रहे इंसाफ मोर्चे को खत्म करने का एलान किया।

विज्ञापन
SIT presented status report in Bahibal Kalan and Kotkapura firing case
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामलों की शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार कालड़ा की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अदालत में बहिबल गोलीकांड केस की स्टेटस रिपोर्ट पेश की और अदालत ने दोनों मामलों की सुनवाई 20 जनवरी तक स्थगित कर दी। वहीं मोगा के पूर्व एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा हाजिर रहे और बाकी आरोपियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपनी हाजिरी लगवाई।

विज्ञापन


स्टेटस रिपोर्ट के बाद जिला अदालत में अब दोनों केसों का एक साथ ट्रायल शुरू हो जाएगा। इस पर पीड़ित परिवारों ने संतुष्टि जताई है और पिछले दो साल से बहिबल कलां में चल रहे इंसाफ मोर्चे को खत्म करने का एलान किया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के सदस्य व इंसाफ मोर्चे के नेता सुखराज सिंह ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि इन घटनाओं में भले ही चार्जशीट दाखिल हो चुकी है लेकिन किसी न किसी कारण से ट्रायल शुरू नहीं हो पाया है मगर एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल होने और सभी तरह की याचिकाओं के रद्द होने से अब ट्रायल शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब वह धरना प्रदर्शन की जगह अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और आने वाले एक-दो दिन में धार्मिक समारोह करके बहिबल कलां में पिछले दो साल से चल रहे इंसाफ मोर्चे को खत्म करेंगे। 

बता दें कि बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड में दोनों ही एसआईटी चार्जशीट दाखिल कर चुकी हैं और मामले जिला अदालत पहुंच चुके हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जिला अदालत को इन दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई करने का आदेश दिया है। अब दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई शुरू होगी। 

दोनों ही मामलों में अधिकांश पुलिस अधिकारियों को ही चार्जशीट किया गया है लेकिन बहिबल कलां मामले में पुलिस अधिकारियों की मदद करने पर दो व्यक्तियों सुहेल सिंह बराड़ और पंकज बंसल भी आरोपी है। वहीं कोटकपूरा गोलीकांड में सुखबीर सिंह बादल भी चार्जशीट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed