{"_id":"63972a18aff9e870620907a6","slug":"sit-interrogated-sukhbir-singh-badal-for-three-hours-in-kotkapura-firing-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा गोलीकांड: SIT ने सुखबीर सिंह बादल से तीन घंटे की पूछताछ, सात साल बाद भी सामने नहीं आ सका सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा गोलीकांड: SIT ने सुखबीर सिंह बादल से तीन घंटे की पूछताछ, सात साल बाद भी सामने नहीं आ सका सच
Mon, 12 Dec 2022 06:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:49 PM IST
सार
इस मामले में एसआईटी एक बार सुखबीर सिंह बादल से दो बार पूछताछ कर चुकी है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से एसआईटी ने उनके सेक्टर-9 स्थित घर में पहुंचकर पूछताछ की थी। इसके अलावा उस समय के डीजीपी रहे सुमेध सिंह सैनी से भी एसआईटी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात साल पुराने कोटकपूरा गोलीकांड में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के सामने दोबारा पेश हुए। एसआईटी ने उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। एसआईटी ने यह जानने की कोशिश की कि आखिर उस उस समय विरोध प्रदर्शन कर रहे सिखों पर फायरिंग किसके आदेश पर की गई थी। सुखबीर सिंह बादल करीब 11:40 बजे के करीब सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट में पहुंचकर एसआईटी के सामने पेश हुए।
विज्ञापन
इसके बाद उनसे एसआईटी प्रमुख (एडीजीपी) एलके यादव की अगुवाई वाली टीम ने पूछताछ की। इस दौरान वहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पता चला है कि इससे पहले भी सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन उन्होंने समन रिसीव नहीं होने का दावा किया था। ऐसे में इस बार उन्हें कूरियर और व्हाट्सएप पर भी समन भेजा गया था। यह घटना जिस समय हुई थी, उस समय सुखबीर सिंह बादल उप मुख्यमंत्री के पद पर थे। इसके अलावा उनके पास ही गृह विभाग का जिम्मा भी था।
विज्ञापन
इस मामले में एसआईटी एक बार सुखबीर सिंह बादल से दो बार पूछताछ कर चुकी है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से एसआईटी ने उनके सेक्टर-9 स्थित घर में पहुंचकर पूछताछ की थी। इसके अलावा उस समय के डीजीपी रहे सुमेध सिंह सैनी से भी एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद उन्हें दो बार समन भेजा गया लेकिन सेहत ठीक न होने के चलते वह जांच में सामने नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
तीन सीएम बदले, नहीं पूरी हुई जांच
कोटकपूरा गोलीकांड वर्ष 2015 में हुआ था। इसमें दो एफआईआर दर्ज की गई थीं और इस समय अवधि में अब तक तीन मुख्यमंत्री बदल चुके हैं लेकिन इस मामले की सच्चाई सामने नहीं आई है। हालांकि मौजूदा सरकार ने दलील दी थी कि सत्ता में आते ही इस मामले की पूरी सच्चाई को सामने लाया जाएगा। एसआईटी यह पूछताछ हाईकोर्ट के आदेश पर कर रही है। एसआईटी अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में जमा करवाएगी।