फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT formed on the complaint of MLA Balraj Kundu

विधायक बलराज कुंडू की शिकायत पर एसआईटी का गठन, निदेशक अर्बन लोकल बॉडी करेंगे नेतृत्व

Wed, 05 Feb 2020 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Feb 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
SIT formed on the complaint of MLA Balraj Kundu
महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू - फोटो : अमर उजाला

महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू की शिकायत पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी का गठन कर दिया है। यह एसआईटी निदेशक अर्बन लोकल बाडी के नेतृत्व में काम करेगी। एसआईटी में निदेशक के अलावा एक चीफ इंजीनियर और एक सेवानिवृत्त अधिकारी को शामिल किया है। 

विज्ञापन


पिछले दिनों अर्बन लोकल बाडी में घोटालों का आरोप लगाते हुए कुंडू ने अनिल विज को पिछले पांच साल में भ्रष्टाचार संबंधी कागज सौंपे थे। इस संबंध में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पुष्टि करते हुए बताया कि बलराज कुंडू की शिकायत पर एसआईटी का गठन कर मामले की जांच सौंपी दी गई है।
विज्ञापन


महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ भी मोर्चा खोला था। कुंडू ने इस बार विज को साक्ष्य भी सौंपे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि अब तक उन्हें जो साक्ष्य मिले हैं। उसमें तत्कालीन मंत्री ने तीन गुना पैसों पर एसटीपी प्लांट लगाकर घोटाला किया है। अनिल विज ने उनकी शिकायत पर जांच का आश्वासन दिया था। जिसके बाद ही एसआईटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडू ने आरोप लगाया कि करनाल की जिस एजेंसी ने एक जिले में 27 करोड़ रुपये का एसटीपी प्लांट लगाया था। उसी कंपनी का रोहतक और सोनीपत में एसटीपी प्लांट लगाने के लिए 72 करोड़ रुपये का कैसे टेंडर किया गया। कुंडू का कहना है कि मैंने सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया है और जनता का प्रतिनिधि होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि जो भी घोटाले हुए हैं। उसकी जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी पैसों का जहां भी दुरुपयोग हुआ है उसके खिलाफ आवाज उठाना मेरा कर्तव्य है। कुंडू ने कहा कि निकाय मंत्री अनिल विज को मैने जो शिकायत दी है उसमें पूरे कागजात और साक्ष्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed