फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sirsa Dera Sacha Sauda Inspection on Highcourt Order

बिना सहयोग के डेरा सच्चा सौदा की जांच पूरी

Sat, 03 Jan 2015 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 03 Jan 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
Sirsa Dera Sacha Sauda Inspection on Highcourt Order

डेरा सच्चा सौदा में चौथी बार जांच करने पहुंची जिला प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बिना सहयोग के जांच करके लौट गई। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर उप मंडलाधीश परमजीत चहल, नगराधीश पंकज सेतिया व उप पुलिस अधीक्षक जगदीश काजला की टीम पांच घंटे तक डेरा की जांच करके लौट गई।

विज्ञापन


टीम ने चौथी बार डेरा के अंदर जाने की बजाए उसके बाहर स्थित आश्रम, होटल, अस्पताल, ऑर्गेनिक प्लांट व खेतों का दौरा किया। बता दें कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार प्रशासनिक अधिकारियों की टीम डेरा सच्चा सौदा में हथियार, वहां रहने वाले लोगों की पृष्ठभूमि व हर प्रकार की गतिविधियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

बाहरी क्षेत्रों की जांच में कुछ नहीं मिला

Sirsa Dera Sacha Sauda Inspection on Highcourt Order

जानकारी के अनुसार जांच टीम दोपहर एक बजे डेरा सच्चा सौदा में गई। करीब सवा एक बजे डेरा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी उनके पास आए और अंदर ले जाने लगे तो जांच अधिकारियों ने डेरा के बाहर स्थित विभिन्न संस्थान, खेल मैदान, होटल, आश्रम व खेतों का निरीक्षण करने की बात कही।

इस दौरान उनके साथ खोजी कुत्ते व बम निरोधक दस्ता भी था। डेरा के बाहर क्षेत्रों की जांच में टीम को कुछ नहीं मिला। शाम पांच बजे तक पदाधिकारी सारी जांच करके वापस डेरा से शहर की तरफ रवाना हो गए। पिछली तीन बार जांच अधिकारियों के गनमैनों के हथियार डेरा के बाहर रखवा लिए गए थे।

डेरा सच्चा सौदा के नाम पर 44 लाइसेंस

Sirsa Dera Sacha Sauda Inspection on Highcourt Order

जांच टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पते पर शस्त्र शाखा से 44 लाइसेंस जारी हुए हैं। इन लाइसेंसों पर कितने और कौन-कौन से हथियार चढ़े है इसकी जानकारी उनके पास नहीं।

जांच टीम ने अपनी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ी है, जिस दिशा निर्देश पर जांच करनी थी वह हो चुकी है। जांच टीम को डेरा में कमांडो ट्रेनिंग के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

कोई जानकारी देने को तैयार नहीं डेरा प्रबंधन
डेरा प्रबंधन ने हथियारों के संबंध में कुछ भी नहीं बोला है। वहां पर रह रहे लोगों की संख्या व उसकी पृष्ठ भूमि के बारे में भी वे कोई जानकारी नहीं दे रहे। डेरा प्रबंधन का कहना है कि चार जनवरी को वे अपनी रिपोर्ट बनाकर जांच टीम को सौंप देंगे। टीम की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसकी इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप देंगे।
पंकज सेतिया, नगराधीश, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed