फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sirsa dera chief gurmeet ram rahim is rapist, murderer, robber

सिरसा डेरा मुखी राम रहीम को ये क्या बोल गए चौटाला?

Sun, 09 Aug 2015 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sun, 09 Aug 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
sirsa dera chief gurmeet ram rahim is rapist, murderer, robber

सिरसा डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम पर इनेलो नेता अभय चौटाला ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम संत नहीं है, बल्कि हत्यारा है, बलात्कारी है और लुटेरा है। वह एक अपराधी है। उन पर अनेक संगीन मामले दर्ज हैं और कोर्ट में अनेक मामलों की सुनवाई जारी है। उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जिन लोगों पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें संत कहकर पूजा करके सरकार वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


हरियाणा के झज्जर में पत्रकारवार्ता के दौरान अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा द्वारा संतों पर दिए गए बयान की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि रामबिलास शर्मा को राजनीति छोड़कर साधु बन जाना चाहिए तथा तपस्या करने के लिए जंगलों में चला जाना चाहिए।
विज्ञापन


दरअसल, रामबिलास ने कहा था कि देश व प्रदेश की सरकारें संतों के बलबूते पर ही बनती हैं तथा उनके आशीर्वाद से चलती भी हैं। शर्मा ने यह भी कह डाला था कि वे समय-समय पर संतों की हाजिरी लगाते रहते हैं। उनके इसी बयान पर शनिवार को अभय चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में भ्रष्ट और नकारा लोगों की भीड़

sirsa dera chief gurmeet ram rahim is rapist, murderer, robber

पत्रकारवार्ता के दौरान अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्ट व नाकारा लोगों से भरी पड़ी है। इसका जीता जागता उदाहरण प्रदेश सरकार के मंत्रियों से विभागों को वापस लिया जाना है।

उन्होंने कहा कि या तो वे लोग भ्रष्ट हैं या फिर विभाग संभालने के लायक नहीं हैं। दोनों ही सूरत में उन्हें मंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। भ्रष्ट व नाकारा लोग प्रदेश की जनता का भला नहीं शोषण कर सकते हैं।

उन्होंने कांग्रेस व बीजेपी पार्टी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर ये पार्टियां अपनी लोकप्रियता व ताकत को आजमाना चाहती हैं तो यह चुनाव अपने सिंबल पर लड़ कर दिखाए। हकीकत का पता चल जाएगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला पार्षद व नगर परिषद व नगर पालिका चुनाव की घोषणा होने वाली है। ऐसे नेताओं की सूची पार्टी द्वारा जिला स्तर पर तैयार की जाएगी जिनका समर्थन इनेलो पार्टी द्वारा इस चुनाव में किया जाना है और यदि भाजपा व कांग्रेस अपने निशान पर यह चुनाव लड़ती है तो इनेलो भी अपने अधिकृत उम्मीदवार पंचायत चुनाव में उतारेगी।

भाजपा ने दस माह में भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़े

sirsa dera chief gurmeet ram rahim is rapist, murderer, robber

अभय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जितना भ्रष्टाचार दस साल में किया था, उससे कही ज्यादा भ्रष्टाचार भाजपा सरकार ने दस माह के समय में करते हुए सारे रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। चौटाला ने पंचायत चुनाव को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं का मन भी टटोला और अपने उम्मीदवार खड़ा करने के बारे में विचार लिए।

साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि यदि इनेलो अपने उम्मीदवार चुनाव निशान पर खड़ा करने या किसी उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला लेती है तो प्रदेश के कार्यकर्ता इस पंचायत चुनाव को अपना चुनाव मानकर लड़ें। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए यह भी कहा कि सब ठीक हो जाएगा। फिक्र मत करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed