फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Siren sounded twice in the city within 12 hours, there was blackout after 7 pm

Chandigarh News: शहर में 12 घंटे के अंदर दो बार सायरन, शाम 7 बजे के बाद रहा ब्लैकआउट

Sat, 10 May 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Siren sounded twice in the city within 12 hours, there was blackout after 7 pm
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में 12 घंटे के अंदर दो बार सायरन बजा। वीरवार रात करीब 9.30 बजे और शुक्रवार शाम 7 बजे के बाद शहर पूरी तरह से ब्लैक आउट रहा। लोगों का कहना था कि जीवन में ऐसा अनुभव उनके लिए पहली बार था। भारत और पाकिस्तान के बीच कई बार तनाव रहा लेकिन पहली बार सायरन की आवाज सुनाई दी। 54 साल बाद चंडीगढ़ ने ब्लैक आउट देखा लेकिन इससे शहर के लोग डरे नहीं है। उनका कहना है कि जब देश के लिए जवान अपनी जान की बाजी लगा सकता है तो एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते वह ब्लैक आउट और सायरन को हंसते हुए झेल सकते हैं। अमर उजाला की टीम ने शहर के अलग-अलग एरिया में बात की तो सभी लोगों का कहना था कि यह समय हर परिस्थिति में देश के साथ खड़ा रहने का है।
विज्ञापन


सायरन और ब्लैकआउट हमें सर्तक करने के लिए

एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते इस परिस्थिति के लिए 15 दिन से तैयार था। देश सबसे पहले है। सायरन और ब्लैकआउट हुआ तो बहुत लोगों का फोन आया। सभी को बताया कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि यह हमें सतर्क करने के लिए है। प्रशासन और सरकार के हर फैसले के साथ इस समय खड़े होने की अपील सभी से कर रहा हूं। -यादविंदर मेहता, प्रधान, शिवशक्ति मंदिर, सेक्टर 30-बी
विज्ञापन






पहला अनुभव था लेकिन मन में डर नहीं है
जीवन में पहली बार इस प्रकार की स्थिति देखी है। भारत और पाक के बीच तनाव कई बार हुए लेकिन इस बार सायरन बजा। उसके बाद अलर्ट किया जा रहा है। यह अच्छी बात है। प्रशासन सभी को अलर्ट कर रहा है। मन में डर नहीं है। अपनी सेना पर पूरा विश्वास है। हमारी सेना पूरी तरह से तैनात हैं। हम सभी अपने बहादुर सैनिकों और सरकार के साथ हैं।-डॉ. विनोद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन



सायरन बजने से डर नहीं लगता

दो बार सायरन बजा लेकिन डर एक बार भी नहीं लगा। सेना और उनके तकनीक पर पूरा भरोसा है। पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन, मिसाइल और एयरक्राफ्ट हो, सभी को हवा में ही मार गिराया जा रहा है। मैंने 1965 और 71 की जंग को भी देखा है। उस समय जमीन पर लड़ाई होती थी। अब तकनीक का दौर है। हम अपनी वायुसेना, जलसेना और थलसेना पर बहुत विश्वास करते हैं। इसीलिए हमें डर नहीं लगता। हमने चिंता छोड़ दी है। - यशपाल तिवारी, अध्यक्ष श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़।


सायरन की आवाज पर लगा कि मॉक ड्रिल चल रही है

सायरन की आवाज सुनाई दी तो लगा कि मॉक ड्रिल चल रही है। न्यूज और अन्य माध्यमों से पता चला की चंडीगढ़ पर भी ड्रोन अटैक का खतरा है। ऐसे में एक बार तो दिल घबराया। हालांकि सामाजिक कार्यकर्ता के होने के नाते मन में बात आई कि यह घबराने का नहीं बल्कि लड़ने और साहस दिखाने का समय है। उसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को प्रशासन की ओर से मिल रही गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।- रोहन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता




मंदिर और मस्जिद के लाउडस्पीकर स्पीकर का इस्तेमाल होना चाहिए

यह समय एकता दिखाने का है। हमारे इलाके में सायरन की आवाज नहीं आती। ऐसे में मंदिर और मस्जिद के लाउडस्पीकर का इस्तेमाल होना चाहिए। हर तरह से देश की आर्मी के साथ है। जरूरत पड़ी तो देश सेवा के लिए भी हर तरह से उपस्थित रहूंगा। - साहिल चावर, निवासी इंदिरा कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article