फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sippy Sidhu murder case: Second killer identified, efforts to arrest started

सिप्पी सिद्धू हत्याकांड : दूसरे हत्यारोपी की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू

Sun, 19 Jun 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Sippy Sidhu murder case: Second killer identified, efforts to arrest started
चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज और वकील सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू की हत्या में शामिल दूसरे आरोपी की भी पहचान हो गई है। सीबीआई अब उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही है। जांच एजेंसी के मुताबिक, सिप्पी की हत्या के समय दो वाहनों का इस्तेमाल किया गया था। एक में कल्याणी और दूसरे वाहन में दूसरा आरोपी पार्क पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक, दूसरा आरोपी कल्याणी का नजदीकी है।
विज्ञापन

20 सितंबर 2015 को सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू की हत्या सेक्टर-27 स्थित पार्क में चार गोलियां मारकर की गई थी। सीबीआई के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है। इसमें दूसरा आरोपी घटनास्थल के पास जाता हुआ दिख रहा है। उसने अपना चेहरा ढक रखा था ताकि उसकी पहचान न हो सके। हालांकि फुटेज में उसकी लंबाई साफ नजर आ रही है। उधर, सीबीआई पूछताछ में कल्याणी सिप्पी सिद्धू की हत्या से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

सीबीआई के अनुसार, जांच में सामने आया कि कल्याणी सिंह सिप्पी सिद्धू के साथ प्रेम संबंध में थी और उससे शादी करना चाहती थी लेकिन सिद्धू के माता-पिता ने शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। दूसरी तरफ, सिप्पी ने कल्याणी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें लीक कर दी थीं। इससे दोनों के संबंधों में खटास आ गई और इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में जानबूझकर 12 बोर की राइफल का किया गया इस्तेमाल
सूत्रों ने बताया की हत्यारों ने जानबूझकर 12 बोर की राइफल का इस्तेमाल किया था क्योंकि इस राइफल में गोली लगने के बाद खोल बाहर नहीं गिरता। हत्यारों को पता था कि गोली का खोल गिरने से मौके पर सबूत रह जाएगा। सूत्रों ने बताया की हत्या में एक ही राइफल का इस्तेमाल हुआ था। सिद्धू को पहले दो गोलियां मारी गईं। इसके बाद गोलियों के खोल निकालकर हत्यारों ने अपने पास रख लिए। इसके बाद दोबारा दो गोलियां और राइफल में डालकर सिप्पी को मारी गईं।
रिमांड खत्म, कल्याणी को आज अदालत में पेश करेगी सीबीआई
कल्याणी सिंह का चार दिन रिमांड रविवार को खत्म हो जाएगा। सीबीआई रविवार को फिर से उसे विशेष अदालत में पेश करेगी। सीबीआई इस मामले की जांच करने के लिए अदालत से कल्याणी का और रिमांड मांगेगी। सीबीआई ने बुधवार को इस्तेमाल हथियार, हमलावरों की पहचान, वाहन बरामद करने, साजिश और वारदात में भूमिका का पता लगाने के लिए कल्याणी सिंह का 10 दिन के रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने चार दिन के रिमांड को ही मंजूरी दी थी। सीबीआई ने कल्याणी को बुधवार सुबह 11.30 बजे गिरफ्तार किया था।
बाक्स
सिप्पी के आईफोन में मिले कई अहम सबूत
सिप्पी के शव के पास आई फोन बरामद हुआ था। आईफोन लॉक था। पुलिस और सीबीआई ने काफी कोशिश की लेकिन फोन नहीं खुला। इसके बाद सीबीआई ने फोन को अमेरिकन एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) को भेजा था। एफबीआई ने उस आईफोन को अनलॉक किया। उसमें से भी सीबीआई को कई अहम सबूत मिले। इसमें कल्याणी की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं। इसके अलावा कल्याणी के साथ चैट और अन्य तस्वीरें भी थीं।
बॉक्स
वारदात से पहले कल्याणी ने अपने नंबर से नहीं की कॉल
सूत्रों ने बताया वारदात से पहले कल्याणी ने सिप्पी को अपने मोबाइल से नहीं बल्कि लोगों से फोन मांगकर कॉल की थी। एक रेहड़ी फड़ी वाले के नंबर से भी कॉल की गई थी। सीबीआई अब उन लोगों तक पहुंचकर गवाह बनने का प्रयास कर रही है। वहीं हत्या के बाद जिन्होंने कल्याणी और उसके साथी को वहां से जाते हुए देखा था, उन्हें भी गवाह बनाने की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों का कहना है की कल्याणी को गिरफ्तार करने के लिए सीबीआई के पास मजबूत सबूत है। हालांकि इन सब बातों से कल्याणी इनकार कर रही है।

बॉक्स
सीबीआई जांच में खुलासा, कल्याणी ने भी मारी थीं गोलियां
सीबीआई के अनुसार, कल्याणी सिंह ने सिप्पी सिद्धू से 19 सितंबर को अन्य व्यक्तियों के मोबाइल फोन के जरिए संपर्क किया। सिप्पी 18 से 20 सितंबर तक कल्याणी से मिलता रहा। जांच में सामने आया कि वह 20 सितंबर शाम को घर से कल्याणी से मिलने के लिए निकला था। सीबीआई के अनुसार, 20 सितंबर शाम को चंडीगढ़ सेक्टर-27 पार्क में मृतक सिप्पी सिद्धू के साथ कल्याणी सिंह की मौजूदगी की पुष्टि करने वाले साक्ष्य हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि कल्याणी सिंह और एक दूसरे हमलावर ने सिप्पी सिद्धू को गोलियां मारीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed