{"_id":"57d055254f1c1b3d3b31955c","slug":"sippy-murder-case-cbi-believed-there-was-a-woman-with-murder-sippy-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिप्पी मर्डर केस: सीबीआई जांच में बड़ी बात आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिप्पी मर्डर केस: सीबीआई जांच में बड़ी बात आई सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
सिप्पी सिद्धू मर्डर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धु की हत्या के मामले में हुई अब तक की सीबीआई जांच में सामने आया है कि मर्डर वाली रात सिप्पी के साथ एक महिला मौजूद थी। सीबीआई ने महिला को सामने आकर अपनी बेगुनाही साबित करने का एक मौका भी दिया है।
सीबीआई ने मंगलवार को अखबारों में प्रकाशित विज्ञापन में कहा है कि विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि 20 सितंबर 2015 की हत्या वाली रात को मौके पर एक महिला मौजूद थी। उस महिला को भी सूचना दी जाती है कि वह जांच अधिकारी के सामने आकर अपनी बेगुनाही का सबूत दे। अगर महिला सामने नहीं आती तो माना जाएगा कि वह भी हत्या में शामिल है। इसके साथ ही सीबीआई ने मामले में कोई भी सुराग देने वाले के लिए पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की है।

सीबीआई की जांच सही दिशा में: जिप्पी सिद्धू
सिप्पी सिद्धू
- फोटो : amarujala
आपको बता दें कि सिप्पी सिद्धू का परिवार पहले दिन से हाईकोर्ट की जज की बेटी पर हत्या के शामिल होने का आरोप लगा रहा था। सीबीआई के विज्ञापन पर सिप्पी के भाई जिप्पी सिद्धू ने कहा कि अब उनकी बात सीबीआई ने भी मानी है। मैं तो पहले से कह रहा हूं कि मेपे भाई की हत्या जज की बेटी ने ही करवाई थी। सीबीआई की जांच सही दिशा में बढ़ रही है। अब उम्मीद की जा सकती है कि उनको इंसाफ जल्दी मिलेगा।
यह था मामला
सिप्पी सिद्धू का शव पिछले साल 20 सितंबर की रात सेक्टर 27 में पार्क के पास से मिला था। सिप्पी की हत्या चार गोलियां मारकर की गई थी। 22 जनवरी को यूटी पुलिस ने जिला अदालत में बताया कि मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है। सीबीआई ने 13 अप्रैल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।