फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Singer Sidhu Moosewala was searched on Google by people in 145 countries after his death

सिद्धू मूसेवाला: 145 देशों में गायक को लोगों ने गूगल पर खोजा, पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च, यूट्यूब पर लाखों सब्सक्राइबर्स बढ़े

Wed, 08 Jun 2022 01:32 AM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Jun 2022 01:32 AM IST
सार

मूसेवाला की हत्या से पहले उनके यूट्यूब चैनल पर एक करोड़ 9 लाख सब्सक्राइबर्स थे जो मंगलवार तक बढ़कर एक करोड़ 28 लाख हो गए। हत्या के बाद 29 मई को रात में ही करीब दो लाख लोगों ने उनके यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब किया।

विज्ञापन
Singer Sidhu Moosewala was searched on Google by people in 145 countries after his death
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

विस्तार

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उन्हें 145 देशों में सर्च किया जा रहा है। गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के अनुसार मूसेवाला को भारत से ज्यादा पाकिस्तान में सर्च किया गया। इंटरनेट पर लोग उनसे जुड़ी खबरें, तस्वीरें, किसने मारा और उनकी मंगेतर की तस्वीर सर्च कर रहे हैं। दूसरी तरफ यूट्यूब पर भी उनके गानों के रोजाना के व्यूज लाखों से करोड़ों में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


हत्या वाले दिन मूसेवाला को सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया। गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के अनुसार, मूसेवाला को सर्च करने वालों की संख्या 29 मई को चरम पर थी। मूसेवाला को सबसे ज्यादा पाकिस्तान (100) के लोग खोज रहे थे। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत, पीओके, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान, सिंध, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में मूसेवाला को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इन इलाकों में सिद्धू मूसेवाला की मंगेतर, परिवार, मौत कैसे हुई, उम्र और उनसे जुड़ी खबरें सर्च की जा रही हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के बाद भारत में 90 फीसदी, यूएई में 25, कनाडा में 23, मालदीव में 15, नेपाल में 14 फीसदी लोगों ने पंजाबी गायक को सर्च किया। इसके अलावा डेनमार्क, आइसलैंड, मकाओ, लीबिया और ग्रीस में एक फीसदी से भी कम लोगों ने उन्हें सर्च किया। वहीं, भारत में सबसे ज्यादा पंजाब (100) में मूसेवाला को सर्च किया गया। इसके मुकाबले चंडीगढ़ में 88 फीसदी, हिमाचल 79 और हरियाणा में 56 फीसदी लोगों ने उन्हें सर्च किया। पंजाब के बाद देश में सबसे ज्यादा मिजोरम और केरल के लोगों ने मूसेवाला को ढूंढा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद रोजाना करीब दो लाख लोगों ने मूसेवाला का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब किया
मूसेवाला की हत्या से पहले उनके यूट्यूब चैनल पर एक करोड़ 9 लाख सब्सक्राइबर्स थे जो मंगलवार तक बढ़कर एक करोड़ 28 लाख हो गए। हत्या के बाद 29 मई को रात में ही करीब दो लाख लोगों ने उनके यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब किया। इसके बाद 30 व 31 मई और एक जून को रोजाना तीन-तीन लाख लोगों ने उनके चैनल को सब्सक्राइब किया। 

अभी भी रोजाना एक से दो लाख लोग उनके चैनल के साथ जुड़ रहे हैं। ठीक इसी तरह उनकी हत्या से पहले उनके चैनल पर औसतन करीब 40 लाख व्यूज आ रहे थे जो हत्या के बाद करोड़ों में हो गए हैं। 30 मई को करीब उनके चैनल पर करीब 3 करोड़ व्यूज आए। 31 मई को 3 करोड़ 70 लाख और 3 जून को व्यूज की संख्या 4 करोड़ 22 लाख तक पहुंच गई।

गूगल पर तलाशे जा रहे टॉप-5 सवाल

  • हू किल्ड सिद्धू मूसेवाला
  • लॉरेंस बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला
  • गोल्डी बराड़ सिद्धू मूसेवाला
  • सिद्धू मूसेवाला मंगेतर
  • सिद्धू मूसेवाला डेथ वीडियो

किन देशों में सबसे ज्यादा सर्च
पाकिस्तान, भारत, यूएई, कनाडा, नेपाल, कतर, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, बांग्लादेश, सऊदी अरब, मलेशिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली और जर्मनी।

इन राज्यों के लोग गूगल पर पंजाबी गायक को कर रहे सर्च
पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, महाराष्ट्र, झारखंड, गुजरात, दादरा और नगर हवेली, गोवा, सिक्किम।

कैसे काम करता है गूगल ट्रेंड
किसी भी व्यक्ति या कीवर्ड की अधिकतम सर्च (पीक) के समय और दिन को गूगल 100 नंबर से दर्शाता है। उसके बाद जो सर्च किया जाता है, उसकी तुलना 100 नंबर से की जाती है। इसी तरह अगर अगले दिन आधे लोगों ने सर्च किया होता है तो उस दिन या समय को 50 नंबर से दर्शाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed