फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Singer Sidhu Moose wala Wrote Email to Akal Takht to Seek Pardon for Song

गायक सिद्धू मूसेवाला ने श्री अकाल तख्त को भेजी माफी, लिखा- जो सजा सुनाई जाएगी, वह मंजूर होगी

Fri, 27 Sep 2019 11:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 27 Sep 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Singer Sidhu Moose wala Wrote Email to Akal Takht to Seek Pardon for Song
गायक सिद्धू मूसेवाले - फोटो : फाइल फोटो
अपने गाने को लेकर विवादों में फंसे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाले ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को एक मेल लिख कर माफी मांगी है। मूसेवाले ने अपनी मेल में लिखा है कि उनके द्वारा अनजाने में की गई भूल के लिए वह सिर झुका कर माफी मांगते हैं। इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि वह भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं करेंगे।
विज्ञापन


मूसेवाल ने लिखा है कि अकाल तख्त साहिब का जब भी आदेश होगा वह पेश हो जाएंगे। वह नवंबर के अंतिम सप्ताह में पंजाब आएंगे। इस दौरान वह अपने परिवार के साथ श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होंगे। अनजाने में हुई इस भूल पर उन्हें अकाल तख्त साहिब द्वारा जो भी सजा सुनाई जाएगी वह उन्हें मंजूर होगी।
विज्ञापन

ये है मामला

जानकारी के अनुसार, मानसा के गांव मूस्सा निवासी पंजाबी गायक गायक सिद्धू मूसे वाला ने एक गीत में माई भागो के प्रति टिप्पणी की है। इन गीतों के बोलों को लेकर सिख जत्थेबंदियों में रोष फैल गया है। उन्होंने कहा कि माई भागो का सिख धर्म में गौरवमय व कुर्बानी भरा इतिहास है।

गायक सिद्धू ने उनकी तुलना करके सिख धर्म को ठेस पहुंचाई है जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अकाली दल अमृतसर के सुखचैन सिंह अतला और हरजिंदर सिंह ने थाना सदर मानसा में लिखित शिकायत करके गायक मूसा पर मामला दर्ज करने की मांग की।

गीत के विरोध में विभिन्न सिख जत्थेबंदियों ने गायक के घर के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद सिद्धू मूसे वाला के पिता भोला सिंह और माता व गांव की सरपंच चरण कौर ने माफी मांग ली है। गायक ने भी सोशल मीडिया में सिख संगत से माफी मांगी है।

एसजीपीसी ने भी दी शिकायत

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी गायक सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ अमृतसर पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह को एक शिकायत दी। एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला द्वारा गए एक गीत में सिख इतिहास की सत्कार योग्य शख्सियत माता भाग कौर जी का अपमान किया गया है।

उन्होंने शिकायत में लिखा कि गायक की इस करतूत के बाद सिखों में रोष व्याप्त है। सिद्धू मूसेवाले का कृत्य माफी योग्य नहीं है। उसे सिख भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की सजा मिलनी चाहिए। सिद्धू मूसेवाले जैसे लोग सस्ती शोहरत बटोरने की खातिर ऐसा कर रहे हैं। इस गायक का कसूर आम माफी से खत्म होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed